June 16, 2026

*पुलवामा हमले से आहत चिराग पासवान ने पीएम को लिखा पत्र, बोले- एक भी आतंकवादी न बचे*

Spread the love

दिल्ली : केंद्र में सत्तासीन बीजेपी की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के संसदीय बोर्ड के प्रमुख चिराग पासवान ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की जड़ों पर हमला करने की अपील की है। पत्र में पासवान ने पीएम से अपील करते हुए लिखा है कि आतंकवाद के खिलाफ अभियान इस बार तब तक नहीं रुकना चाहिए जब तक एक भी आतंकवादी जिंदा है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में विकास किया है, जिससे पाकिस्तान परेशान हो गया है। पासवान की चिट्ठी की प्रतियां रविवार की रात को मीडिया के साथ साझा की गईं। चिराग ने कहा है, ‘पड़ोसी देश ने अब तक कई कायराना कृत्यों को अंजाम दिया लेकिन ताजा घटना ने राष्ट्र को खासकर युवा को आक्रोशित कर दिया है।

मैंने समाचारपत्रों में सीआरपीएफ के कई शहीद जवानों की तस्वीरें देखीं और शोक संतप्त परिवारों का दर्द महसूस किया है।