June 10, 2026

*पुलवामा आतंकी हमले के बाद कमल हासनबोले- कश्मीर में जनमत संग्रह क्यों नहीं करा रही सरकार*

Spread the love

अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद हैरान कर देने वाला बयान दिया है। कमल हासन ने कश्मीर में जनमत संग्रह की बात कही है। उन्होंने कहा, ‘भारत कश्मीर में जनमत संग्रह क्यों नहीं करा रहा है। सरकार किससे डरती है?’

भारत और पाकिस्तान दोनों के नेताओं को जिम्मेदार ठहराते हुए कमल हासन ने कहा, ‘यदि दोनों पक्षों के राजनेता उचित व्यवहार करते हैं, तो एक भी सैनिक के मरने की आवश्यकता नहीं होती।’कमल हासन ने कहा, ‘जनमत संग्रह करो और लोगों से बात करो। उन्होंने (सरकार) ये क्यों नहीं किया?

वे किस चीज से डरते हैं? वे राष्ट्र को विभाजित करना चाहते हैं? आप उनसे (कश्मीरियों) दोबारा क्यों नहीं पूछते? वे ऐसा नहीं करेंगे? अब यह (कश्मीर) भारत का है, यही स्थिति सीमा पार भी रहती है। आजाद कश्मीर में वे जिहादियों की तस्वीरों का इस्तेमाल गाड़ियों में हीरो के रूप में चित्रित करने के लिए कर रहे हैं, यह भी एक मूर्खतापूर्ण बात है।