*जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक सैन्य अधिकारी सहित चार जवान शहीद हो गए। मुठभेड़ में पुलवामा अटैक का मास्टरमाइंड और जैश ए मोहम्मद का कमांडर कामरान उर्फ गाज़ी और एक स्थानीय आतंकी हिलाल अहमद ढेर हो गया है।
आतंकवादी जिस इमारत में छिपे हुए थे, सुरक्षाबलों ने उसे उड़ा दिया। अभी शवों की पहचान की जा रही है। खबर है कि अभी भी वहां 5 से 6 आतंकी हो सकते हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है। मुठभेड़ में जैश प्रमुख मौलाना मसूद अजहर का भतीजा मोहम्मद उमर भी फंसा हुआ है।*





More Stories
जम्मू कश्मीर में लिथियम के भंडार मिलने के बाद जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया में ओडिशा के तीन जिलों में सोने के भंडार पाए गए-
कुपवाड़ा के LOC के निकट बर्फीली खाईं में गिरने से 3 जवान शहीद-
मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीतकर देशवासियों का नाम रोशन करने वाली सरगम कौशल जम्मू कश्मीर की निवासी-