पुलवामा हमले को लेकर कांग्रेस की पूर्व सांसद बेगम नूर बानो ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आतंकी हमले के लिए सुरक्षा बल खुद जिम्मेदार हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व सांसद ने कहा कि हमले को रोकने की ड्यूटी सुरक्षा बलों के हाथों में थी।
उत्तर प्रदेश के रामपुर से सांसद रहीं बेगम नूर बानो ने अपने विवादास्पद बयान में कहा,”इसका असर हम सब पर पड़ेगा। लेकिन, भाजपा का पता नहीं वो इस हमले को किस तरीके से इस्तेमाल करेगी। जबकि, ये फौजियों का काम था कि उनके अपने लोग थे और उनकी अपनी सुरक्षा थी। उनको पहले से सूचना मिल गई थी कि ऐसा हमला हो सकता है।
उन्होंने कहा कि मैं वही कह रही हूं जो मैंने टीवी पर सुना और देखा। उनको पहले से पता था कि हमला हो सकता है तो आखिर उन्होंने एहतियात क्यों नहीं बरती। हमले में किसी और का कोई किस्सा नहीं है। इसमें सिर्फ उन्हीं (सुरक्षा बल) का किस्सा है और अगर यह हुआ तो उसकी जिम्मेदार फौज है





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-