प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंच रहे हैं। वह यहां पर करोड़ों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन्हीं योजनाओं में प्रस्तावित संत रविदास का स्मारक भी शामिल है। संत रविदास की जन्मस्थली में बनाया जाने वाला यह वह स्मारक है, जिसे बनाने का सपना बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने देखा था, लेकिन इसे अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरा करने जा रही है।
पीएम मोदी, मायावती के उस सपने को पूरा कर रहे हैं, जो कभी उनके मौजूदा गठबंधन सहयोगी समाजवादी पार्टी और बीएसपी की सरकार में देखा गया था। साल 1997 में एसपी कार्यकर्ताओं के हिंसक विरोध के बाद वह मुख्यमंत्री तो बन गईं, लेकिन रविदास स्मारक बनाने में विफल रहीं।
पीएम मोदी मंगलवार को संत रविदास की जयंती पर रविदास मंदिर जाएंगे और रविदास जन्मस्थली क्षेत्र विकास परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना के तहत रविदास मंदिर में एक पार्क, एक लंगर हॉल और द्रष्टा की प्रतिमा शामिल होगी।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-