May 5, 2026

दीपावली मेला को सकुशल संपन्न कराने में लगाए गए अधिकारियों कर्मचारियों सहित पुलिस बल के साथ ब्रीफिंग का आयोजन राष्ट्रीय रामायण मेला परिषद सीतापुर चित्रकूट में किया गया- अभिलाष राम

Spread the love

*अपडेट/चित्रकूट*

 

*जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल तथा पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल की उपस्थिति में दीपावली मेला को सकुशल संपन्न कराने में लगाए गए अधिकारियों कर्मचारियों सहित पुलिस बल के साथ ब्रीफिंग का आयोजन राष्ट्रीय रामायण मेला परिषद सीतापुर चित्रकूट में किया गया*

 

जिलाधिकारी ने कहां की चित्रकूट धरती भगवान राम की धरती है पौराणिक स्थान है दीपावली मेला में 25 से 30 लाख श्रद्धालु आते हैं श्रद्धालु श्रद्धा के साथ तीर्थ यात्रा संपन्न करके जाएं इसको लेकर हम और आप लोग मिलकर कार्य करें उन्होंने कहा कि परिक्रमा पथ मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश दोनों सीमाओं में आता है जिसमें मध्य प्रदेश के अधिकारियों के साथ भी समन्वय स्थापित करके मेला को सकुशल संपन्न कराएं उन्होंने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र को 9 जोन तथा 22 सेक्टर में विभाजित किया गया है जिसमें सेक्टर तथा जोनल मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी भी लगाए गए हैं और पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भी तैनात किया गया है आप लोग अपने ड्यूटी स्थल तथा मेला क्षेत्र का पुलिस अधिकारियों के साथ भ्रमण अवश्य करें ताकि आपको जानकारी रहे कि कौन सा क्षेत्र कैसा है उसी के अनुसार मेला को सकुशल संपन्न कराएं आप लोग समय से तैनाती स्थल पर रहे मोबाइल फोन चालू रखें वायरलेस सेट भी सभी लोग ले रामघाट सहित पूरे परिक्रमा क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था साफ-सफाई पेयजल स्वास्थ्य सुविधाएं आदि सभी संबंधित विभाग व्यवस्थाएं की है मेला क्षेत्र में जो मठ मंदिर पड़ रहे हैं उनके साधु-संतों से भी संपर्क स्थापित करें रामघाट में साफ-सफाई गोताखोर दो प्लाटून कंपनी पीएसी की भी लगाई गई है इसके अलावा खोया पाया केंद्र कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं मेला के दौरान मूकदर्शक न रहकर सक्रिय अधिकारी के रूप में तैनात रहकर कार्य करें उन्होंने कहा कि परिक्रमा क्षेत्र में जलेबी वाली गली के पास परिक्रमा पथ सकरा है वहां पर डायवर्जन की भी व्यवस्था अपर पुलिस अधीक्षक सुनिश्चित कराएं सोशल मीडिया पर अनावश्यक समाचार न दे उससे दूर रहे, जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को धनतेरस दीपावली व भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मेला क्षेत्र में जिनकी ड्यूटी लगाई गई है वह मुस्तैदी से कार्य करें यह पुण्य का कार्य है यहां आप लोग ड्यूटी पर आए हैं इस मेला को इसी भाव से सकुशल संपन्न कराएं यूपी तिराहे से कोई भी वाहन रामघाट की तरफ नहीं जाएगा यह क्षेत्र पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा जिनकी ड्यूटी लगाई गई है वह सुनिश्चित करें सतर्कता व शक्ति के साथ कार्य करें भाषा पर संयम रखें किसी के साथ अभद्रता नहीं होनी चाहिए भीड़ अगर बढ़ती है तो अंतिम प्वांइंट से ही कंट्रोल करें तभी आप लोग भीड़ को कंट्रोल कर सकते हैं कोई गंभीर समस्या हो तो अपने उच्च अधिकारियों को अवगत कराएं तथा अपने ड्यूटी स्थल पर रहकर कार्य करें यात्रियों की भरपूर मदद करें ताकि आपकी मानवीयता का चेहरा जनता के सामने आए मध्य प्रदेश के अधिकारियों के साथ भी संबंध स्थापित करें तथा उनके स्थलों का भी भ्रमण कर ले मेला को हम सभी लोगों को संपन्न कराना है सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सुनंदू सुधाकरण, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय, उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा यादव सहित संबंधित अधिकारी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट पुलिस अधिकारी तथा पुलिस फोर्स मौजूद रही।

 

*रिपोर्ट अभिलाष राम चित्रकूट*