June 20, 2026

यातायात जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर यातायात माह का किया शुभारम्भ-अभिलाष राम

Spread the love

*यातायात जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर यातायात माह का किया शुभारम्भ*

 

 

*चित्रकूट*

राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद बांदा-चित्रकूट आर0के0 सिंह पटेल एवं पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा चन्द्रप्रकाश खरे एवं अध्यक्ष जिला पंचायत अशोक जाटव द्वारा पटेल तिराहा से जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर यातायात माह नवम्बर 2021 का शुभारम्भ किया गया ।

राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन आप लोग न करें उनका पालन करें क्योंकि वाहन चलाते समय सड़कों पर काफी दुर्घटनाएं होती हैं और लोगों की जान भी जाती है वाहन चलाते समय हेलमेट सीट बेल्ट पहनकर चलें और ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित रहें उन्होंने कहा कि मुख्य शहर की बाईपास सड़क की प्रक्रिया चल रही है लेकिन उसमें समय लगेगा उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कहा कि मुख्यालय की मुख्य सड़कों की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित कराएं।

सांसद बांदा चित्रकूट ने कहा कि आज पुलिस विभाग द्वारा यातायात सुरक्षा सप्ताह का विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के माध्यम से जागरूकता रैली का शुभारंभ किया गया है कहा कि आए दिन सड़कों पर बड़ी दुर्घटनाएं होती हैं आप लोगों को विदित है कि ज्यादातर दोपहिया वाहनों से होती है हेलमेट न लगाने के कारण बड़े वाहनों पर भी दुर्घटनाएं होती हैं इनकी रोकथाम के लिए आज यह जागरूकता रैली निकाली गई है इस रैली के माध्यम से वाहन चलाते समय क्या कानून है इसका पालन करना चाहिए हमारी सरकार भी यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए ट्राफिक कानूनों का पालन करा रही है आप लोग वाहन चलाते समय सावधानियां बरतें तथा ट्रैफिक के नियम कानून का पालन करें।

 

यातायात माह के शुभारम्भ के अवसर पर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने वाहन चालकों से सीट बेल्ट/हेलमेट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा से वाहन चलाने, वाहन चलाते समय हेडफोन या मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के साथ-साथ यातायात नियमों का पालन करने की अपील की ।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात शीतला प्रसाद पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी मऊ सुबोध गौतम, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी राजीव कुमार सिंह, यातायात प्रभारी योगेश कुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, अर्जुन शुक्ला एवं अधि0कर्मचारीगण तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

*रिपोर्ट अभिलाष राम चित्रकूट*