June 20, 2026

जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे के निर्देशानुसार दीपावली त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए छापेमारी की गयी- अमित कुमार प्रजापति

Spread the love

प्रेस विज्ञप्ति
फतेहपुर 01 नवम्बर 2021
जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे के निर्देशानुसार दीपावली त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों विशेषकर खोया, खाद्य तेल, वनस्पति घी एवं विभिन्न प्रकार की मिठाईयों आदि की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीएल यादव के नेतृत्व में खाद्य औषधि प्रशासन की टीम द्वारा तहसील सदर व बिन्दकी के स्थित विभिन्न खाद्य कारोबारकर्ताओ में खाद्य प्रतिष्ठानो में छापेमारी की गयी । जिसमे मोती मिष्ठान थरियांव से पनीर, रामशंकर किराना अम्बापुर से बेसन, प्राथमिक विद्यालय असोथर से चावल व आटा एवं तिवारी स्वीट बिन्दकी से छेना का नमूना लिया गया
उपरोक्त 4 प्रतिष्ठानों नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला जांच हेतु भेजा गया । जांचोपरांत एफएसएस एक्ट 2006 की सुसंगत धाराओ के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी ।
जांच सचल दल टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ए0के0 सिंह,
महेन्द्र कुमार यादव, रविशेखर कुशवाहा एवं रामबाबू उपस्थित रहे ।