June 20, 2026

जिला मजिस्ट्रेट फतेहपुर श्रीमती अपूर्वा दुबे ने बताया कि दीपावली,भाईदूज एवं छठ जैसे बड़े त्योहारों के आयोजन के दृष्टिगत भीड़भाड़ इकट्ठा होने से कोविड-19 संक्रमण को नियंत्रित रखने के लिए- अमित कुमार प्रजापति

Spread the love

प्रेस विज्ञप्ति

फतेहपुर 01 नवम्बर 2021

जिला मजिस्ट्रेट फतेहपुर श्रीमती अपूर्वा दुबे ने बताया कि दीपावली,भाईदूज एवं छठ जैसे बड़े त्योहारों के आयोजन के दृष्टिगत भीड़भाड़ इकट्ठा होने से कोविड-19 संक्रमण को नियंत्रित रखने के लिए दिनांक 01.11.2021 से 15.11.2021 के मध्य एक प्रवर्तन पखवाड़े का आयोजन किए जाने, लोगों को मास्क लगाने हेतु तथा सामाजिक दूरी का पालन करने हेतु प्रेरित किए जाने एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों के मध्य कोविड-19 के संक्रमण के खतरे के संबंध में जागरूकता बढ़ायी जानी है ।

अतः उक्त के अनुपालन में दीपावली, भाईदूज एवं छठ जैसे बड़े त्योहारों के दृष्टिगत दिनांक 01.11.2021 से 15.11.2021 के मध्य एक प्रवर्तन पखवाड़े का आयोजन किया जाय। इस दौरान लोगों को मास्क लगाने तथा सामाजिक दूरी का पालन करने हेतु प्रेरित किया जाय एवं पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों के मध्य कोविड-19 के संक्रमण के खतरे के संबंध में जागरूकता बढ़ायी जाय जिससे जनपद में किसी भी प्रकार से कोविड-19 संक्रमण में उछाल आने को रोका जा सके।