फतेहपुर के बिंदकी बस स्टॉप के पास फतेहपुर चाइल्ड केयर क्लिनिक का उद्घाटन डॉक्टर आर0पी0 सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्लीनिक के संचालक डॉक्टर अति उल्लाह ने बताया की नवजात शिशु से लेकर 18 वर्ष के बच्चों का संपूर्ण इलाज उनकी क्लीनिक में होगा। जहां पर उनकी कोशिश होगी कि वह इस क्लीनिक में किसी भी बच्चे व उनके अभिभावकों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा हालांकि आज कुछ तथाकथित डॉक्टर अपने पेशे को सीधे व्यवसाय से जोड़कर बैठ गए हैं। जिससे तमाम परेशान लोग ऐसे तथाकथित डॉक्टरों पर उंगलियां भी उठाने लगे हैं। लेकिन उनकी कोशिश होगी कि वह इस मिथ्या को समाप्त करके एक बार फिर से जो लोगों का मानना है कि डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप है। उसे वह चरितार्थ करने का काम करेंगे। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा, डॉक्टर आदिल, डॉ जवाहर, डॉक्टर हसनैन, डॉ अशोक पटेल सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-