[
प्रयागराज कुंभ नगरी में चल रहे वहां के विशेषताओं के बारे में जानेजिनमेंआयुष्मान भारत के अन्तर्गत मंत्री ने कुम्भ नगरी से 30 लाभार्थियों को जन आरोग्य योजनान्तर्गत प्लास्टिक स्मार्ट कार्ड वितरण कर किया शुभारम्भ
जनपद प्रयागराज में 63 हजार 4 सौ 10 लोगांे को गोल्डेन कार्ड वितरित
जानकारी प्राप्त करने के लिए निःशुल्क हेल्पलाइन नं0 180018004444 पर कर सकते हैं सम्पर्क
योजना के माध्यम से देश के किसी भी सूचीबद्व अस्पताल में ले सकते हैं चिकित्सा लाभ
उ.प्र. के 18.36 लाख लाभार्थियों को आयुष्मान भारत के अन्तर्गत मिला स्वास्थ्य गोल्डन कार्ड – चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री सिद्धार्थनाथ सिंह
कुम्भ/प्रयागराज/17 फरवरी 2019/आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना को विस्तार रूप देते हुये चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्वार्थ नाथ सिंह जी ने आज कुम्भ मेला क्षेत्र के इंटीग्रेटेड कन्ट्रोल एण्ड कमांड सेंटर के हाॅल में लाभार्थी संतोष कुमार भारती, राकेश भारती, बनवारी लाल, बसन्त लाल मौर्या, शिव बहादुर, गुड्डी देवी तथा श्री कृष्ण केशरी सहित कुल 30 लाभार्थियांे को आयुष्मान भारत के अन्तर्गत स्वास्थ्य बीमा कवर हेतु प्लास्टिक स्मार्ट कार्ड वितरण का शुभारम्भ किया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने प्रयागराज के कुम्भ मेले से लाभार्थियों को प्लास्टिक स्मार्ट कार्ड तथा गंगा जल वितरित करते हुए कहा कि इस योजना के तहत प्रदेश के 1.18 लाख परिवारो के लगभग 6.47 करोड़ लोगो का स्वास्थ्य बीमा के तहत कवर करते हुए लाभान्वित किया जा रहा है। इस योजना के अन्तर्गत अब समस्त लाभार्थियों को प्लास्टिक स्मार्ट कार्ड का वितरण किया जायेगा, जिसके माध्यम से लाभार्थी पाँच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत अपना इलाज कराते हुए लाभ ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रयागराज कुम्भ से लाभार्थियों को आयुष्मान भारत के अन्तर्गत टिकाऊ प्लास्टिक स्मार्ट कार्ड का वितरण शुरु हो गया है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंह ने कहा कि देश में 23 सितम्बर 2018 से प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना का आरम्भ किया गया जिससे अब तक प्रदेश में लगभग 37 हजार से अधिक लोगो ने उपचार कराते हुए स्वास्थ्य लाभ लिया है। उन्होंने बताया कि इस योजना के द्वारा गरीब एवं आर्थिक रुप से कमजोर, समाज के एक बड़े अंतिम पायदान पर खड़े वर्ग को लाभ मिला है। जो सबका साथ सबका विकास का प्रतीक है। उन्होने बताया कि प्रदेश में 18.36 लाख तथा जनपद प्रयागराज में 63 हजार 4 सौ 10 लोगांे को गोल्डेन कार्ड दिया गया है। उन्होने बताया कि इस योजना के तहत लाभार्थियों को सर्जरी, सिंकाई, कीमोथेरेपी तथा हृदय के बाईपास सर्जरी जैसी अनेको बीमारियों का इलाज कार्ड के माध्यम से सूचीबद्ध उ.प्र. के 1634 अस्पतालों में किया जायेगा। जनपद प्रयागराज में 138 प्राईवेट तथा 15 सरकारी सूचीबद्ध अस्पतालों में कार्ड के माध्यम से कार्ड धारक इलाज करा सकते हैं। देश के किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में भी इलाज कराया जा सकता है। उन्होने कहा कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र लाभार्थी सूचीबद्व अस्पताल तथा कामन सर्विस सेन्टर से स्मार्ट कार्ड बनवा सकते है। गोल्डेन कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थी को व्यक्तिगत पहचान पत्र हेतु आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स, पासबुक तथा सरकार द्वारा जारी अन्य पहचान पत्र, इसके अलावा परिवार पहचान पत्र हेतु राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर्ड की नकल तथा प्रधानमंत्री के पत्र के आधार पर प्लास्टिक स्मार्ट कार्ड बनाये जायेंगे। लाभार्थी सुगमता के लिए आयुष्मान भारत के अन्तर्गत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का प्लास्टिक स्मार्ट कार्ड बनवाकर लाभ उठा सकते हैं।
कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संगीता सिंह ने कहा कि पूरे देश में 23 सितम्बर 2018 को इस योजना का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से मरीज देश के किसी भी सूचीबद्व अस्पताल में चिकित्सा लाभ प्राप्त कर सकते है इस प्रकार यह सेवा पोर्टेबल है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री आरोग्य जन योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए निःशुल्क हेल्पलाइन नं0 180018004444 पर सम्पर्क कर सकते है। यह नं0 सातो दिन 24 घंटे उपलब्ध रहेगा।
[
18, 19 व 20 फरवरी कल से 3 दिन यानि सोमवार मंगलवार बुधवारको जनपद प्रयागराज में नर्सरी से 12वीं तक के सभी माध्यम के स्कूल रहेंगे बन्द-जिलाधिकारी प्रयागराज
जिलाधिकारी प्रयागराज श्री सुहास एल.वाई ने कुम्भ 2019 में माघी पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों की भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए जनपद प्रयागराज के नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी माध्यम के स्कूल, कालेजों को 18, 19 एवं 20 फरवरी 2019 तक के लिए बन्द रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि सभी सम्बन्धित उक्त आदेश का अनुपालन करना सुनिश्चित करें।
————————————————-
आयुष विधा का प्रचार-प्रसार करेंगे ’स्वास्थ्य-रथ’
होम्योपैथी, आयुर्वेद, यूनानी एवं सिद्धा के साथ-साथ ’योग से निरोग’ का देगंे सन्देश
नोडल अधिकारी होम्योपैथी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
दिव्य कुम्भ मंे लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने एवं उन्हें भारत की प्राचीन व गौरवशाली योग विद्या के साथ-साथ आयुष विधा का प्रचार-प्रसार एल.ई.डी. वैन के माध्यम से किया जायेगा। मेला क्षेत्र के सेक्टर-1, सेक्टर-4, सेक्टर-6 एवं सेक्टर-17 के प्रमुख स्थलों पर एल.ई.डी. वैन के माध्यम से यह प्रचार प्रसार उ.प्र. राज्य आयुष सोसाइटी द्वारा कराया जायेगा।
रविवार को सेक्टर-1 स्थित नोडल अधिकारी (होम्योपैथी) कार्यालय से इन चार एल.ई.डी. वैन को लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथी कालेज, फाफामऊ के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी (होम्योपैथी) डा. ए.के.चतुर्वेदी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि उ.प्र. राज्य आयुष सोसाइटी द्वारा आयुष मिशन के अन्तर्गत कुम्भ मेला-2019 में आयुष विधा के प्रचार-प्रसार हेतु चार एल.ई.डी. वैन लगायी गयी है। जो कि मेला क्षेत्र में चार मुख्य स्थल- सेक्टर-1, सेक्टर-4, सेक्टर-6 एवं सेक्टर-17 में रहेंगी तथा एल.ई.डी. स्क्रीन पर योगा, यूनानी, एवं सिद्धा के बारे में बतायेंगी। उन्होंने बताया कि लोग इन विधाओं में काफी रुचि दिखा रहे हैं और मेले के दौरान 2 लाख से अधिक लोगों ने इन विधाओं के तहत संचालित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया है। सामान्य बीमारियों के साथ-साथ आयुर्वेद एवं होम्योपैथ के माध्यम से गम्भीर बीमारियों का इलाज भी सम्भव है।
इस दौरान मेला प्रभारी आयुर्वेद डा. अनिल राय ने बताया कि 4 एल.ई.डी. वैन के अतिरिक्त आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के विषय में जागरुकता फैलाने के लिए 2 एल.ई.डी. वैन मेला क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरो, स्थलों पर संचालित करायी जा रही हैं। यह सभी एल.ई.डी. वैन 4 मार्च 2019 तक मेला क्षेत्र में आयुष विधा का प्रचार-प्रसार करती रहेंगी। इस अवसर पर डा. अखिलेश चन्द्रभान सिंह मेला प्रभारी होम्योपैथी, डा. शारदा प्रसाद नोडल अधिकारी आयुर्वेद आदि मौजूद रहे।
————————————————–
24 घंटे में 100 नुक्कड़ नाटकों का प्रदर्शन कर कुम्भ नगरी में स्थापित होगा कीर्तिमान
राष्ट्रीय पोषण मिशन अभियान के तहत होगा आयोजन
कल सोमवारको पूर्वान्ह 11 बजे से लगातार 24 घन्टे कुम्भ मेला क्षेत्र के सेक्टर-1 एवं सेक्टर-2 तथा संगम क्षेत्र में ’राष्ट्रीय पोषण मिशन’ अभियान के अन्तर्गत जन आन्दोलन के लिए टाटा ट्रस्ट के 20 स्वस्थ्य भारत प्रेरक के नेतृत्व में गठित दल द्वारा 10-10 मिनट के अन्तराल पर 100 नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर जागरुकता लाते हुए एक दिन में सर्वाधिक नुक्कड़ नाटक कराने का कीर्तिमान बनाया जायेगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग उ.प्र. शासन, लखनऊ मोनिका एस.गर्ग द्वारा सोमवारको पूर्वान्ह 11 बजे सेक्टर-1 स्थित महिला एवं बालविकास विभाग की प्रदर्शनी में किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी ने दी है। उन्होने जनजागरण हेतु आयोजित उक्त नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम को प्रिंट मीडिया/इलेक्ट्रानिक मीडिया द्वारा कवरेज करने हेतु अनुरोध किया है।
————————————–
सीपीआर प्रशिक्षित व्यक्ति बचा सकता है हृदयाघात से पीड़ित व्यक्ति का जीवन- डाॅ0 मुकुल मिश्रा
हृदयाघात एक विश्वव्यापी समस्या है। हृदयाघात की विषम परिस्थितियों में थोड़ी सी सजगता और सामान्य उपायांे का प्रयोग कर एक सामान्य व्यक्ति भी किसी हृदयाघात से पीड़ित व्यक्ति के लिए जीवनदाता साबित हो सकता है। इसके लिए नेत्र कुम्भ परिसर में मेडट्राॅनिक संस्था की ओर से एक विशेष प्रशिक्षण शिविर चलाया जा रहा है, यह शिविर आगामी 4 मार्च तक अनवरत रूप से चलता रहेगा।
यह जानकारी डाॅ0 राम मनोहर लोहिया लखनऊ के हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ0 मुकल मिश्रा ने ‘चिरंजीव हृदयः सीपीआर सीखो, दिल धड़कने दो’ अभियान की शुरूआत के अवसर पर नेत्र कुंभ शिविर के आडिटोरियम में आयोजित पे्रसवार्ता के दौरान दी। डाॅ0 मिश्रा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य अचानक हृदय की गति बंद होने यानी अचानक कार्डियैक एरेस्ट (एससीए) के बारे में जागरूकता बढ़ाना ओर लोगों को केवल हाथों से सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी पुनर्जीवन) में प्रशिक्षित करना है। सीपीआर जैसे जीवन रक्षक कौशल के साथ नागरिकों को सशक्त बनाकर, हम एक स्वस्थ्य, जागरूक और संवेदनशील समाज बनने के करीब आते हैं। सीपीआर जैसा कौशल सिर्फ डाॅक्टरों और पैंरामेडिक्स तक सीमित नहीं होना चाहिए अपितु आम जनता को प्रशिक्षित करने से लाखों लोगों की जान बच सकती है।
डाॅ0 मिश्रा ने बताया कि अचानक कार्डियक अरेस्ट (एससीए) में खतरनाक रूप से तेज हृदय गति या अनियमित लय हो जाती हैं, जिसका तुरन्त इलाज न होना घातक हो सकता है। एससीए के संकेतों में बेहोशी ओर अनियमित सांस लेना या सांस नहीं लेना शामिल है। सीपीआर, या कार्डियो-पल्मोनरी रिससिटेशन, एक मरीज की धड़कन को फिर से शुरू करने में मदद करने के लिए एक तकनीक हैं। हाथों से सीपीआर को तुरंत शुरू किया जा सकता है। प्रदाता को केवल मरीज की छाती के केंद्र में लगभग 2-2.4 इंच की गहराई में तेज धक्का देने की आवश्यकता होती है। ये क्रियाएं जीवित रहने की श्रृंखला में महत्वपूर्ण हैं और जितनी जल्दी हो सके लागू करने की आवश्यकता होती हैं अन्यथा पीड़ित की मौत मिनटों में हो सकती हैं। प्रेसवार्ता के दौरान प्रशिक्षको ने सीपीआर प्रक्रिया के सभी चरणो का प्रदर्शन भी किया। प्रेसवार्ता को गंगाराम हास्पिटल दिल्ली से आयी डाॅ0 रश्मि अवस्थी और मेडट्रानिक संस्था के प्रतिनिधि श्री अमित सिंह ने भी संबोधित किया।
—————————————–
संस्कृति विभाग के कलाकारों ने किया मनमोहक प्रस्तुति
प्रयागराज शहर स्थित विभिन्न सांस्कृतिक मंचों पर आज कलाकारों का बोलबाला रहाण् कल पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानो के प्रति शोक प्रकट करते हुए यहाँ आये कलाकारों ने अपने कार्यक्रम स्थगित कर दिये थेण् आज हुए कार्यक्रमों में दर्शकों ने अपनी उपस्थिति से कलाकारों का उत्साह वर्धन किया। किला चैराहेए अक्षयवट मंच और भारद्वाज मंच के निकट स्थित सांस्कृतिक मंचों पर आज बिहार के जादूगर राजकुमार ने मैजिक शो प्रस्तुत कियाण् मैजिक शो के बाद गाजियाबाद के लोक.कलाकार अभिषेक चतुर्वेदी ने लोक नृत्य कर दर्शकों की सराहना अर्जित कीये। केपी इंटर कॉलेज कला.मंचए लेप्रोसी मिशन चैराहे और हाथी पार्क के निकट स्थित सांस्कृतिक मंचों पर आज वाराणसी के जादूगर अच्छेलाल पटेल ने मैजिक शो प्रस्तुत कियाण् मैजिक शो के बाद उन्नाव के कलाकार फूल चन्द के आल्हा गायन ने दर्शकों में मानो उत्साह का संचार कर दिया और तालियों ने उनकी कला का अभिनन्दन किया। संस्कृति ग्राम चैराहेए अरैल सेक्टर 19 और वल्लभाचार्य मोड़ के निकट स्थित सांस्कृतिक मंचों पर आज असम के कलाकार गणेश डेका ने लोक नृत्य की प्रस्तुति दीण् इस लोक नृत्य के बाद महाराष्ट्र की स्नेहा गणेश कोंडापे ने भी लोक नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। सुभाष चैराहेए सिविल लाइंस बस स्टॉप और पत्थर वाले चर्च के निकट स्थित सांस्कृतिक मंचों पर आज बिहार के अभिषेक आकाश का लोक नृत्य प्रस्तुत किया गयाण् लोक नृत्य के उपरान्त हुए नाटक के मन्चन ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कियाण् इस नाटक की प्रस्तुति लखनऊ के नाटककार ज्ञानेश्वर मिश्रा ज्ञानी ने किया। बालसन चैराहेए इंद्रमूर्ति चैराहे और बैंक चैराहे के निकट स्थित सांस्कृतिक मंचों पर आज लखनऊ की संस्था दृश्यांकन ने नाटक का मन्चन कियाण् नाटक के बाद लखनऊ के ही गायक दिनेश कुमार के द्वारा प्रस्तुत भोजपुरी लोक गीतों का दर्शकों ने तालियों से स्वात किया।
साभार





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-