प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हजारीबाग में झारखंड को कई सौगातें दीं। उन्होंने यहां पुलवामा हमले में शहीद हुए गुमला के जवान को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह गौरवान्वित हैं कि इस विकट समय में शहीदों के बच्चे बहादुरी से स्थिति का सामना कर रहे हैं।
पीएम ने कहा कि मैं इस धरती के सपूत शहीद विजय सोरेन को एक बार फिर श्रद्धांजलि अर्पित कता हूं। गुमला में मौजूद उनके परिवारों केा हृदय से नमन करता हूं। उनके बच्चे बड़े बहादुरी से इस समय का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र के नाते एक अभिभावक के रूप में हमें, पुलवामा के सभी शहीदों के परिजनों और उनके बच्चों की देखभाल करनी है।
पीएम मोदी ने कहा कि मैं झारखंड के काम को और गति देने आया हूं। देवघर में एम्स के बाद अब झारखंड को तीन मेडिकल कॉलेज मिल रहे हैं। पीने के पानी की 350 योजनाओं का शिलान्यास भी हुआ है। सिंचाई के लिए मंडल डैम मिला। 27 लाख किसानों को स्मार्टफोन देंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने दुमका और पलामू में मेडिकल कालेज भवनों का उद्घाटन तथा बटन दबाकर विभिन्न योजनाओं की शुरुआत की।





More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-