कोखराज कौशाम्बी…. नगर पालिका परिषद भरवारी मे सात दिवसीय मेला का उद्घाटन चायल विधायक संजय गुप्ता व सांसद विनोद कुमार सोनकर ने फीता काटकर शुभारंभ किया । सात दिवसीय मेला में जिलाधिकारी सुधीर कुमार व पुलिस अधीक्षक राधे श्याम गुप्ता, चायल विधायक संजय गुप्ता , मंझनपुर सदर विधायक लाल बहादुर , अनीता त्रिपाठी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सात दिवसीय मेला प्रांगण में जादूगर ज्ञानेंद्र भार्गव ने अतिथियों को जादू द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया। जादूगर का जादू देखकर मेला प्रांगण में दर्शक मैं उत्साह बना रहा। सात दिवसीय मेला मे मंच का संचालन शंकरलाल केसरवानी ने किया । सात दिवसीय मेला में राजेश श्रीवास्तव उपजिलाधिकारी घायल, गिरीश चंद अधिशासी अधिकारी, बबलू गौतम, एस के, यशपाल केसरी, सुभाष चंद गुप्ता अध्यक्ष श्री रामलीला कमेटी , अशोक केसरवानी, सपना गुप्ता , ज्योति केसरवानी, अभिजीत कुमार सभासद, सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे । रिपोर्ट.. केसरवानी अरुण कुमार यूनाइटेड भारत






More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-