🏑 *एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा जोनल अंतर्जनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का किया गया शुभारम्भ* 🏑
*जोन के 08 जनपदों की 11 हॉकी टीमों के 176 खिलाड़ियों द्वारा किया जा रहा है प्रतिभाग ।*
♦️ *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय* द्वारा आज दिनांक 28.10.2021 को 13 वीं अंतर्जनपदीय, आगरा-जोन पुलिस हॉकी प्रतियोगिता वर्ष–2021 का पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में भव्य परेड के साथ शुभारम्भ किया गया । प्रतियोगिता में आगरा जोन के समस्त जनपदों की पुरूष/महिला हॉकी टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है ।
*जनपदीय हॉकी टीम के प्रबन्धक व कैप्टन के नाम निम्नवत हैः-*
*जनपद* *प्रबन्धक* *कैप्टन (पुरूष/महिला टीम)*
1. आगरा – निरी0 श्री गिरीशचन्द्र – मु0आ0 प्रमोद कुमार
2. अलीगढ़ – उ0नि0 श्री रविन्द्र सिंह – उ0नि0स0पु0 श्री सरताज अली व महिला आरक्षी रीना सरोज
3. मथुरा – उ0नि0 श्री मोहित कुमार – आरक्षी पंकज त्यागी व महिला आरक्षी शोभा
4. फिरोजाबाद – उ0नि0 श्री अभिमन्यु सिंह –मु0आ0 हरवेन्द्र सिंह
5. एटा – उ0नि0 श्री हरिशंकर गौतम – आरक्षी सुमित कुमार
6. मैनपुरी – निरी0 श्री प्रदीप कुमार – मु0आ0 लालसिंह व महिला आरक्षी सोनू शर्मा
7. कासंगज – उ0नि0स0पु0 श्री कृष्ण मुरारी – आरक्षी अतुल
8. हाथरस – उ0नि0 श्री अहमद हसन –मु0आ0 राजीव कुमार
एसएसपी महोदय द्वारा समस्त जनपदों की टीमों को पूर्ण खेल भावना के साथ प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया ।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच अलीगढ़ बनाम मथुरा महिला हॉकी टीम के बीच खेला गया ,जिसमें *अलीगढ़ महिला हॉकी टीम 2-1 से विजयी रही ।*
दूसरा मैच आगरा बनाम कासंगज पुरूष टीम के बीच खेला गया, जिसमें *आगरा टीम 1-0 से विजयी* रही । तीसरा मैच फिरोजाबाद बनाम मथुरा पुरूष टीम के बीच खेला गया, जिसमें *फिरोजाबाद टीम 3-0 से विजयी* रही । चौथा मैच अलीगढ़ बनाम एटा पुरूष टीम के बीच खेला गया,जिसमें *अलीगढ़ टीम 3-0 से विजयी* रही ।
*पांचवा मैच* मैनपुरी बनाम हाथरस पुरूष टीम के बीच खेला गया,जो बराबरी पर छूटा । जिसका निर्णय पेनल्टी शूटऑउट के जरिए हुआ, जिसमें मैनपुरी की टीम 1-0 विजयी रही ।
हॉकी मैचों के अम्पायर- शाह मौ0 राशिद, मो0 अय्याज, मो0 रईश, श्री माजिद अहमद रहें ।
*प्रतियोगिता का संचालन पुलिस अधीक्षक यातायात/लाइंस श्री सतीशचन्द्र, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइंस श्री मनीष कुमार शांडिल्य, प्रतिसार निरीक्षक श्री हरेन्द्रपाल सिंह, उ0नि0स0पु0 श्री नेपाल सिंह द्वारा किया जा रहा है ।*
*इस अवसर पर समस्त पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी/ प्रतिसार निरीक्षक व आगरा जोन आगरा के सभी जनपदों के खिलाड़ी उपस्थित रहे ।*





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-