धान खरीद में लापरवाही शिथिलता क्षाम्य नहीं—-जिलाधिकारी।
फतेहपर( चौपाल संवाद)
गाँधी सभागार कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में धान खरीद के तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि धान खरीद के कार्य मे लापरवाही/ शिथिलता क्षम्य नहीं होंगी, नियमानुसार धान क्रय केंद्रों में पंजीकृत किसानों से धान खरीदा जाय। धान क्रय केन्द्रों में साफ-सफाई, किसानों के बैठने के व्यवस्था, शुद्ध पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बधितो को दिये। एंजेसियों द्वारा धान क्रय केंद्रों के खोलने के लक्ष्य के सापेक्ष कितने धान क्रय केन्द्र खोले जाएंगे उनकी सूची की रिपोर्ट एंजेसिया पत्राचार द्वारा उपलब्ध कराये। पायलट एप्प के माध्यम से पंजीकृत के किसान भाइयों का सत्यापन कराये। जो संदिग्ध डाटा पाये जाय उसकी जांच कराए जो फर्जी पाये जाए उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करे। पंजीकृत किसान भाइयों के धान सीधे धान क्रय केंद्रों में खरीदा जाय इसका फायदा बिचौलियों को बिल्कुल नही मिल चाहिए और पाये जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही कराये। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक, डिप्टी आर एम ओ, उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर,खागा, एंजेसी के पदाधिकारी गण, लेखपाल सहित अन्य संबंधित गण उपस्थित रहे।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-