April 17, 2026

उपायुक्त ने लम्बित योजनाओं को ससमय पूरा करने के दिए निर्देश- सुशील झा

Spread the love

दुमका :- ( झारखंड )

– – – – – – – – – – – – – –

 

*उपायुक्त ने लम्बित योजनाओं को ससमय पूरा करने के दिए निर्देश*

 

⏸ दुमका समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पन्न हुई सभा में मनरेगा , प्रधानमंत्री आवास योजना , अम्बेडकर आवास योजना एवं ‘बिरसा हरित ग्राम’ आदि योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा हुई ।

 

⏸ समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी लम्बित कार्यों को ससमय पूरा करने के दिए निर्देश । एवं इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होने की दी चेतावनी

 

⏸ सभा की समीक्षा में उपायुक्त ने सभी प्रखंड के बी.डी.ओ. को कहा कि- “निरंतर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए योजना को पूर्ण करने में तेजी लाने का करे पहल । एवं प्रखंड में संबंधित योजना की बैठक कर अद्यतन प्रगति-रिपोर्ट जिला को कराएं उपलब्ध ।”

 

⏸ समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रशिक्षु आई.ए.एस.एवं अन्य वरीय पदाधिकारी के साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी भी थे उपस्थित ।

 

सुशील झा