दुमका :- ( झारखंड)
– – – – – – – – – – – – – –
*सरैयाहाट में अतिक्रमण हटाने के लिए चला बुलडोजर*
⏸ जिले के सरैयाहाट थाना से सटे सरैयाहाट चौक से बाजार जानेवाली सड़क पर वर्षों से अवैध कब्जा के साथ दुकानें लगा चुके अतिक्रमणकारियों पर गिरी गाज ।
⏸ पहले भी कई बार प्रशासन द्वारा लाख मना करने के बावजूद अतिक्रमणकारी कुछ दिनों तक शांत होने के बाद फिर दुबारा पसारा करते थे अपना पांव । और सड़क पर ही सामान को रखकर, दुकानें बनाकर सड़क जाम करते हुए अपनी दुकानदारी से करते थे लाखों की कमाई । और पुलिस एवं प्रशासन से करते थे आंखमिचौली का काम ।
⏸ अंत में 23 अक्टूबर’ 21 (शनिवार) को प्रशासन ने जे.सी.बी.के द्वारा सड़क को करवाया अतिक्रमणमुक्त । क्योंकि तीन दिन पूर्व ही प्रशासन द्वारा दिया गया था 48 घंटे का अल्टीमेटम एवं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी । परन्तु , वर्षों से कब्जा कर चुके अतिक्रमणकारियों पर नहीं हो रहा था कोई असर । अंत में प्रशासन ने शनिवार को पुलिस बल के साथ प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जे.सी.बी. का बुलडोजर चलाकर सड़क को कराया अतिक्रमणमुक्त ।
सुशील झा





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-