April 17, 2026

तमंचे के बल पर वाहनों को लूटनेवाले दो अपराधी को पुलिस ने दबोचा- सुशील झा

Spread the love

दुमका :-(झारखंड)

– – – – – – – – – – – –

 

*तमंचे के बल पर वाहनों को लूटनेवाले दो अपराधी को पुलिस ने दबोचा*

 

⏸ जिले के रामगढ़ थानाक्षेत्र के कोआम में वाहनों को रोककर तमंचे के बल पर चालकों से लूटपाट करनेवाले दो अपराधियों को रामगढ़ पुलिस ने धर दबोचा ।

⏸ बीते 20 अक्टूबर की रात में दुमका-रामगढ़ मार्ग पर लूटपाट को अंजाम दिए थे तीन अपराधी । जिसमें एक था- जरमुंडी नीचे बाजार का , दूसरा था – गोड्डा के कुरमीचक का और तीसरा था- गोड्डा के ही अमरपुर फतेहटोला का । जिसमें से दो अपराधी को पुलिस ने धर दबोचा , और एक है फरार ।

⏸ लाल रंग के अपाची बाईक पर सवार तीनो अपराधी हथियार का भय दिखाकर कई दिनों से दे रहे थे वाहनचालकों से लूट को अंजाम ।

⏸ गुप्त सूचना पर मिली खबर पर पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर अपाची बाईक को छोड़कर भाग रहे तीनों अपराधी में से पकड़े गए दो अपराधी । जिसके पास से लूट के पैसे में से कुल 11,520/- रू0, 4 मोबाइल फोन तथा 8mmका एक अवैध देशी कट्टा व जिंदा कारतूस हुआ बरामद ।

⏸ छापेमारी दल में एस.डी.पी.ओ.श्री उमेश कुमार सिंह , काठीकुंड के पुलिस इंस्पेक्टर श्री अतिन कुमार, दुमका के पुलिस इंस्पेक्टर श्री रविन्द्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी श्री रूपेश कुमार, एस.आई.श्री संतोष कुमार, ए.एस.आई.श्री अशोक कुमार चौरसिया, कृष्ण कन्हैया दूबे , रामलखन पाल तथा आरक्षी दीपक कुमार थे शामिल ।

 

 

सुशील झा