April 17, 2026

झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- कब होंगे संस्कृत शिक्षक नियुक्त- सुशील झा

Spread the love

रांची (झारखंड)

– – – – – – – – – –

 

*झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- कब होंगे संस्कृत शिक्षक नियुक्त ?*

 

🔸️ राज्य के गैर अनुसूचित जिलों के हाईस्कूलों में संस्कृत विषय के शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने सरकार से किए सवाल ।

 

🔸️ मामले में दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने प्रार्थी का पक्ष सुनने के बाद राज्य सरकार से पूछा कि – संस्कृत विषय के अभ्यर्थियों की नियुक्ति कबतक की जाएगी ?

 

🔸️अदालत ने जानना चाहा कि जब अभ्यर्थी नियुक्ति लायक है और स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव ने समान मामले में जनवरी 2021 में इतिहास एवं नागरिक शास्त्र विषय में नियुक्ति का निर्णय ले लिया , तो संस्कृत विषय के अभ्यर्थियों की अबतक नियुक्ति क्यों नहीं की गई ?

 

🔸️ अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए चार सप्ताह के बाद की तिथि निर्धारित करने का दिया निर्देश ।

 

 

सुशील झा