राजस्थान के जैसलमेर स्थित पोखरण फायरिंग रेंज में भारतीय वायु सेना के सबसे बड़े युद्धाभ्यास वायु शक्ति 2019 की शुरुआत हो चुकी है। 16 से 19 फरवरी तक चलने वाले इस युद्धाभ्यास में भारतीय वायु सेना शक्ति प्रदर्शन करेगी और अपने अस्त्र-शस्त्रों से दुनिया को रूबरू कराएगी।
इसमें आकाश से आकाश में वार करने वाले शस्त्रों के साथ ही जमीन से वायु में हमला करने वाले शस्त्रों का प्रदर्शन होगा। इस युद्ध अभ्यास को देखकर दुश्मन देशों में खौफ पैदा हो गया है।
वायु शक्ति 2019 में भारतीय वायु सेना के प्रमुख बीएस धनोआ और पूर्व क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद सचिन तेंदुलकर भी मौजूद थे। वहीं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण इस युद्धाभ्यास समारोह की चीफ गेस्ट हैं। शनिवार को शाम 5.35 बजे इस युद्धाभ्यास की शुरुआत हुई।

More Stories
सिरोही मोहब्बत नगर में 26 वा वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ- विजय परमार
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-