अब देश की सेना पर भरोषा रखो। ये युद्ध है कोई क्रिकेट का मैदान नहीं। सेना ने अपना काम सुरु कर दिया है। सरकार ने P5 देशों के राजनयिक बुलाकर औगत करा दिया है साथ ही 48 देशों ने भारत के समर्थन में बात कही है। अमेरिकी NSA जॉन वाल्टर ने डोवाल जी को फोन किया है और भारत को आत्मरक्षा का अधिकार है ये बयान दिया है। P5 में चीन खामोश है।
उधर पाकिस्तान ने भी फील्डिंग लगाई है। भारत ने पाकी राजदूत को बुलाकर उसकी क्लास ली है तो पाकिस्तान ने भी भारतीय राजनयिक बुलाकर अपना विरोध दर्ज कराया है तथा P5 राजनियिकों से भी मीटिंग की है। साथ ही पाकिस्तान में सऊदी प्रिंस का कल यानी 17Feb रविवार को आगमन है और उसका स्वागत एक पैगम्बर के जैसे करने की तैयारी कर रहा है पाकिस्तान।
भारत ने सीमा पर 200 तोपें अविलम्ब तैनात कर दीं हैं अब सेना अपनी तैयारी में लग गई है वहीं कश्मीर के 4 सबसे खतरनाक जिलों में भयानक आपरेशन पिछले 2 दिन से चल रहा है। बड़ी मात्रा में सुताई चालू है और खबरिया दलालों को कायदे से डोज दे दिया गया है।
वैश्विक पटल पर सरकार पूरे मनोयोग से लगी है और तीनों सेना प्रमुखों से हुई वार्ता के बाद वो सब अपने काम मे लग चुके हैं। जिस स्तर की कार्यवाही है उसकी तैयारी में थोड़ा वक्त लगता है। सेना पर भरोषा बनाये रखें और थोड़ा इंतज़ार करें। सेना को समय और स्थान खुद चुनने दें, अनावश्यक दवाब बनाकर उनको हतोत्साहित करने का कृत्य न करें। आपको बदला चाहिए तो क्या सेना को नहीं चाहिए?




More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-