August 11, 2026

*राजस्थान में गुर्जर आंदोलन समाप्त, ड्राफ्ट मिलने के बाद कर्नल बैंसलाने की घोषणा*

Spread the love

पांच फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर पिछले नौ दिन से प्रदेश में चल रहा गुर्जर आरक्षण आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया है। सरकारी ड्राफ्ट को लेकर शनिवार को सुबह महापड़ाव स्थल मलारना डूंगर पहुंचे पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने गुर्जरों की मांगों को पूरा करने वाले सरकारी ड्राफ्ट को गुर्जर संघर्ष समिति को सौंपा। ड्राफ्ट का अध्ययन करने के बाद संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा की