May 6, 2026

*पाकिस्‍तान मीडियाने पुलवामा में हमला करने वालों को बताया ‘फ्रीडम फाइटर’*

Spread the love

जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्‍तान सरकार और वहां की मीडिया का एक और शर्मनाक चेहरा सामने आया है। पाक मीडिया का आलम तो ये है कि पाकिस्‍तान के अखबार ‘द नेशन’ ने इस हमले को ‘फ्रीडम फाइटर’ द्वारा किया गया हमला बताया है।

वहीं ‘द डाउन’ ने इसको लेकर एक छोटी सी खबर को प्रकाशित किया है। इसको लेकर जहां भारत के लोगों में जबरदस्‍त गुस्‍सा दिखाई दे रहा है वहीं पाकिस्‍तान ने इसको लेकर भारत के आरोपों को खारिज कर दिया है।