दुमका : (झारखंड)
– – – – – – – – – – – –
*सरैयाहाट अंचल के खोजवा गाँव के फर्जी प्रधान के जालसाजी का पर्दाफाश*
⏸ जिले के सरैयाहाट अंचल के ग्राम खोजवा के एक अनौपचारिक एवं फर्जी ग्राम प्रधान बसंत कुमार झा की जालसाजी का हुआ खुलासा ।
⏸ गाँव के एक शातिर उपद्रवी के पक्ष में कोर्ट में झूठी गवाही देने गए उक्त फर्जी प्रधान ने कबूला खुद के पास प्रधानी से संबंधित कोई दस्तावेज़ नहीं होने का तथ्य ।
⏸ ‘सूचनाधिकार’ से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त कथित प्रधान ने गौचर , श्मशान एवं प्रधानी जोत जैसे प्रतिबंधित भूमि को भी पैसे से पट्टा देकर कर चुका है सरकारी परिसम्पत्ति का बंदरबांट ।
⏸ गरीब रैयतों से मोटी रकम की ठगी करते हुए गाँव के परतीकदीम भू-खंड के एक ही दाग नं0 को दो या कईयों को पट्टा देते हुए रैयतों को आपस में लड़वाकर आर्थिक और मानसिक शोषण का किया है काम ।
⏸ अपने वैध प्रधान-पिता को जीविकोपार्जन हेतु सरकार से मिले सवा चार एकड़ के प्रधानी जोत को भी अपना निजी सम्पत्ति माननेवाले उक्त फर्जी प्रधान बसंत कुमार झा , गाँव के गरीब रैयतों से लेता है अपने एक-एक दस्तखत के हजार-हजार रूपये ।
⏸ इस प्रधान से ठगी के शिकार हुए गाँव के गरीब रैयत का ऑडियो रिकाॅर्ड है उपलब्ध ।
⏸ प्रधानी से संबंधित कोई सूचना नहीं दे पाने के कारण इस प्रधान के विरूद्ध अपीलकर्ता द्वारा झारखंड राज्य सूचना आयोग, रांची में की गई है अपील
⏸ अंचल एवं अनुमंडल पदाधिकारी की अनुमति लिए बिना खोजवा गाँव के इस जालसाज प्रधान बसंत कुमार झा ने कई प्रकार का किया है सरकारी राशि का गबन ।
सुशील झा





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-