April 26, 2026

अनियंत्रित कार दो की मारी टक्कर एक कि मौके पर ही मौत एक गम्भीर रूप से घायल

Spread the love

रिपोर्टर चोलापुर : दीपक कुमार सिंह लालू,

चोलापुर वाराणसी थाना क्षेत्र के प्रेम नगर बाजार में समय लगभग 7:00 बजे सायं मंगारी बाजार से प्रेम नगर की तरफ जा रही सैंट्रो कार यूपी 65n 2002 अनियंत्रित होकर प्रेम नगर मार्केट में पैदल जा रहे सतीश यादव उर्फ लोढे 20 वर्ष पुत्र राजेशयादव नहियाँ कोनकबोदर व प्रदीप कुमार 22 वर्ष पुत्र रामनरेश नहियाँ दलित बस्ती दोनों मित्र बातचीत करते हुए जा रहे थे अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर सतीश यादव पुत्र राजेश यादव नहियाँ कोनकबोदर चोलापुर की मौके पर मौत हो गई वही प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया टक्कर के बाद भाग रहे सेंट्रो कार ने साइकिल सवार चंद्रशेखर पटेल 45 वर्ष निवासी निहालापुर बडा़गाँव को भी टक्कर मार दी जिससे उनका पैर टूट गया घायल अवस्था में निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया मौके पर सीओ पिंडरा सुरेंद्र नाथ पहुंचकर घायलों को हॉस्पिटल भिजवाया क्षेत्रीय लोगों ने दौड़ाकर ड्राइवर श्यामधनीउफँ महेश विश्वकर्मा गहुरा को पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दी मृतक को चोलापुर थाना पोस्टमार्टम हेतु अपने कस्टडी में ले ली दुर्घटना की खबर सुनते ही क्षेत्र में कोहराम मच गया मृतक सतीश यादव सेना में भर्ती हेतु तैयारी कर रहा था