September 27, 2026

चन्दौली पुलिस द्वारा एक-दूसरे से दूर हुए 02 पति-पत्नी को मिलाया

Spread the love

*आज दिनांक 11/02/2019 को चन्दौली पुलिस द्वारा एक-दूसरे से दूर हुए 02 पति-पत्नी के जोडे को मिलाया गयाः-*

चंदौली (राजेश ओझा)पुलिस अधीक्षक चन्दौली संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार महिला थानाध्यक्ष द्वारा लगातार पति-पत्नी के टूटते रिश्तों को पुनः एक मजबूत कड़ी के रूप में जोड़ने का भी सफल प्रयास किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत आज दिनांक 11/02/2019 को महिला थानाध्यक्ष प्रमिला यादव द्वारा मिडियेशन सेन्टर महिला थाना में 02 पति-पत्नी के ऐसे जोडों को मिलाया गया जो किन्ही परिस्थितिवश या आपसी गलतफहमी की वजह से एक दूसरे से दूर हो गये थे । इस कड़ी में आवेदिका:-
*1.* प्रथम पक्षः- नीलम शर्मा पुत्री राजेन्द्र प्रसाद शर्मा निवासी सुभाष नगर (बेचूपुर) थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली का विवाह द्वितीय पक्ष:- राहुल शर्मा पुत्र विनोद शर्मा निवासी बेचूपुर सर्कस रोड थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।
*2.* प्रथम पक्षः- शान्ति देवी पुत्री छुंगूर प्रसाद निवासी घुटहना थाना बबुरी जनपद चन्दौली ,का विवाह द्वितीय पक्ष:- संजय प्रसाद पुत्र शम्भु प्रसाद निवासी सिकन्दरपुर थाना बबुरी जनपद चन्दौली, को महिला थानाध्यक्ष द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर एक साथ बैठाकर कुछ सम्भ्रान्त लोगों के बीच जीवन सम्बन्धी मूल्यों के प्रति रिश्तों की अहमियत का पाठ पढ़ाया गया जिसके उपरांत पति और उसके परिवारजनों ने अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए जीवन में ऐसी गलती दुबारा ना करने की सौगन्ध खाकर एक दूसरे को माफ करते हुए पुनः अपने जीवन को एक दूसरे के साथ शान्तिपूर्वक बीताने को राजी हुए दोनों परिवारों के साथ ही उपस्थित सभी ने पुलिस को इस मार्गदर्शन एवं परिवार को टूटने से बचाने के लिए किए गए इस अतिसराहनीय कार्य के लिए तहे दिल से शुक्रिया तथा धन्यवाद दिया।