October 2, 2026

एसआरएन अस्पताल में माननीयों के लिए सभी प्राइवेट रूम नए सिरे से सजाए गए- शरद पांडेय

Spread the love

एसआरएन अस्पताल में माननीयों के लिए सभी प्राइवेट रूम नए सिरे से सजाए गए हैं। सैनिटाइजेशन, फॉगिंग दिन में दो बार कराई जा रही है। सभी कमरों की साफ सफाई कराकर रंग रोगन कराया गया है। नए बेड, गद्दे, चादर, तकिया आदि के साथ जीवन रक्षक उपकरण और दवाओं की उपलब्धता प्रोटोकॉल के मुताबिक की गई है। प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने वरिष्ठ चिकित्सकों और दक्ष नर्सिंग स्टॉफ की तैनाती भी कराई है। इसके लिए एसआईसी डॉ. अजय सक्सेना और डिप्टी एसआईसी गौतम त्रिपाठी को व्यवस्थागत निगरानी के लिए लगाया गया है।

 

जिलाधिकारी संजय खत्री ने बृहस्पतिवार को एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ नगर आयुक्त रवि रंजन, प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह आदि अफसर, चिकित्सक भी रहे।