June 14, 2026

किसानों के लिए काल बना हाईटेंसन तार बिजली विभाग बना मूकदर्शक- शिवम यादव

Spread the love

किसानों के लिए काल बना हाईटेंसन तार बिजली विभाग बना मूकदर्शक।

गाजीपुर। सैदपुर स्थित मुस्तफाचक (पाहिपर)गाँव मे खेतो के बीचों बीच से होकर गुजरा ग्यारह हजार वोल्ट का हाईटेंसन तार किसानों के लिए काल बन गया है एक खम्भे से दूसरे खम्भे की दूरी ज्यादा होने के कारण बीच मे तार लटककर जमीन के समीप आ गया है जिससे किसानों को हमेशा दुर्घटना होने का भय मन मे सताता रहता है लोग किसी तरह जान जोखिम में डालकर खेती बाड़ी का कार्य कर रहे है कुछ दिनों पूर्व खेत की जुताई करते वक्त तार के संपर्क में आ जाने पर ट्रैक्टर में आग लग गयी किसी तरह चालक ने कूदकर जान बचाई महिलाओ को खेती बाड़ी के कार्य में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है इस संदर्भ में किसानों द्वारा कई बार बिजली विभाग के अधिकारियो को अवगत कराया गया लेकिन वो किसानों का दर्द सुनने को तैयार नही कुछ किसानों ने नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि बिजली विभाग के अधिकारी खंभा लगाने के लिए पैसा मांग रहे है किसानों द्वारा पैसा नही देने पर अब तक खंभा नही लगाया गया जिससे किसानों के सिर पर हमेशा मौत का खतरा बना हुआ है ।