June 14, 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ कलानिधि नैथानी के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण- अजय मिश्रा

Spread the love

‼ *आज दिनांक 09.09.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ कलानिधि नैथानी के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण* ‼

 

1- *अलीगढ़ पुलिस* द्वारा बैंक, एटीएम, वित्तीय प्रतिष्ठान आदि की सघन चैकिंग की गयी एवं बैंकों के आस-पास खड़े संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग की गयी ।

 

2- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना गभाना पुलिस टीम द्वारा 03 अंतर्राज्यीय शातिर लुटेरे गिरफ्तार,कब्जे से लूटे गए 15000 रूपये, एक अंगूठी(पीली धातु), अवैध असलहा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त कार बरामद ।

 

3- *ऑपरेशन निहत्था* के तहत थाना अतरौली पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा,कारतूस बरामद ।

 

4- *आपरेशन प्रहार* के तहत थाना क्वार्सी पुलिस टीम ने एक अभियुक्त किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की एक्टिवा व मोबाइल बरामद ।

 

5- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना खैर पुलिस टीम ने 02 वांछित अभियुक्त किये गिरफ्तार,कब्जे से चोरी का सबमर्सिबल बरामद ।

 

6- *ऑपरेशन निहत्था* के तहत थाना बन्नादेवी पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा,कारतूस बरामद ।

 

7- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 37 वांछित/वारंटी अभियुक्त किये गिरफ्तार।

 

8- *ऑपरेशन आवारा* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 76 व्यक्तियों के खिलाफ की विधिक कार्यवाही।

 

9- *ट्रैफिक पुलिस व थाना पुलिस* द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले *560 वाहनों का ई-चालान/ चालान कर 88,800/-रूपये* शमन शुल्क वसूला गया ।

*ऑपरेशन साइलेंस* के तहत मोडिफाइड साइलेंसर/हूटर/प्रेशर हॉर्न में किए गए चालान:- 18,

*ऑपरेशन तिकड़ी* के तहत- 48,

*ऑपरेशन ब्लैक कैट* के तहत शीशों पर लगी काली फिल्म उतरवाई गई/चालानः-13

*ऑपरेशन नकेल* के तहत बिना रजिस्ट्रेशन एवं फर्जी रजिस्ट्रेशन के चलने वाले वाहनों के विरूद्व चालान/सीज-18, बिना परमिट एवं परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरूद्ध चालानों/सीज की संख्या-21, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध किए गए चालानों/सीज की संख्या:-34, बेतरतीब तरीके से खड़े क्रेन के माध्यम से टो- कर ट्रैफिक लाइन भेजे गये वाहन- 09 ।

*नो-पार्किग* चालान- 57, कुल जुर्माना- 28,500/-रु0

 

10- यातायात पुलिस द्वारा शहर के अन्दर चलने वाले *48 रजिस्टर्ड सीएनजी ऑटो* पर यूनिक नम्बर डाले गये। उक्त प्रक्रिया के अन्तर्गत अभी तक शहर के अन्दर चलने वाले *730 रजिस्टर्ड सीएनजी ऑटो* पर यूनिक नंबर डाले जा चुके है। सीएनजी ऑटो पर यूनिक नम्बर डाले जाने हेतु कार्यवाही प्रचलित है।

 

11- *अग्निशमन द्वितीय अधिकारी तालानगरी* द्वारा मैसर्स नारायणी हाॅस्पीटल ओल्ड अतरौली बस अड्डा, अलीगढ़ मैसर्स मातृछाया हाॅस्पीटल ओल्ड अतरौली बस अड्डा, अलीगढ़ तथा मैसर्स सहगल हाॅस्पीटल ओल्ड अतरौली बस अड्डा, अलीगढ़ का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया एवं स्थापित अग्निशमन उपकरणों को चलाये जाने तथा रख-रखाव का प्रशिक्षण नियुक्त स्टाफ को दिया गया । तथा अन्य अग्निशमन केन्द्रों पर नियुक्त पर उपस्थित सभी कर्मचारियों द्वारा हौज पाइपों को मोटर फायर इंजन द्वारा चैक किया गया, ए0बी0सी0 फायर एगंटिग्यूशर व सी0ओ0टू0 को चलाने का अभ्यास किया गया, एवं मेंटीनेंस कर अग्निकाण्ड/रेस्क्यू दुर्घटना हेतु तैयार कर अग्निशमन वाहनों में रखा गया।