शनिवार की अपराह्न रामकटोरा स्थित काशी सेवा समिति में उस समय बड़ी घटना होने से बच गई जब संस्था के परिसर में विशालकाय पीपल के पेड़ के नीचे नवनिर्मित बाबा पिलेश्वर महादेव का विधि विधान से पूजन अर्चन हो रहा था कि अचानक पीपल का पेड़ धराशायी हो गया। पीपल के पेड़ के नीचे कुछ श्रद्धालु भी बैठे थे वो पेड़ के नीचे दब गए। किसी तरह उन्हें पेड़ के नीचे से निकाला गया। पेड़ के नीचे दबे मनोज यादव, निखिल त्रिपाठी, विकास यादव, रामेन्द्र पांडेय, बृजेन्द्र यादव बुरी तरह से घायल हो गए। उनका उपचार तत्काल चिकित्सकों से कराया गया। वहां उपस्थित लोगों ने बताया कि पीपल का विशालकाय पेड़ सैकड़ों वर्ष पुराना था। पीपल का पेड़ अचानक गिरते ही लोग समझ नहीं पाए कि बिना आँधी बारिश के पेड़ कैसे गिर गया। वहीं परिसर में उपस्थित लोग आपस में तमाम तरह की चर्चाएं करते रहे।





More Stories
गड्ढे मे फंसकर अनियंत्रित कार रेलवे ट्रैक पर चढ़ी, युवक की मौत-
अनियंत्रित बोलेरो सड़क पर रखे ईंट से टकराई सात घायल-
अनियंत्रित टेंपो ने कार को मारी टक्कर-