आज दिनांक 5/9/2021 दिन रविवार को हमारी C.I.B. टीम ने बाराबंकी में स्थित गौशाला जो ग्राम बनपुरवा पोस्ट मऊगोर पुर मजरे कन्धाई पुर ब्लाक बनीकोडर तहसील राम सनेही घाट बाराबंकी में स्थित है , गौशाला का निरीक्षण किया ।
जब हमारी C I.B. टीम का कर्मचारी अमित सिंह वर्मा निरीक्षण करने के लिए बनपुरवा के गौशाला पहुंचे तो उनको अन्दर नहीं जानें दिया गया ,जब यह हमारे
C .I.B. के कर्मचारी ने पूछा कि किसने अन्दर आने से मना किया है तो वह पर मौजूद गौशाला के कर्मचारी ने बताया कि BDO साहब का कहना है कि किसी व्यक्ति को अन्दर न आने दिया जाये , यह बात जब C.I.B. टीम के जिला प्रभारी आलोक कुमार व तहसील प्रभारी अतुल कुमार द्विवेदी को पता चलीं तो इस को संज्ञान में लेते हुए तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे , और उनके साथ अन्य तहसील प्रभारी कृष्णा कुमार द्विवेदी ,अमर दीप पटवा दीपक कुमार अनुज कुमार द्विवेदी देवी शरण, मुकेश कुमार आदि C.I.B. टीम बाराबंकी के पदाधिकारी पहुंचे तो गौशाला में देखा कि गाये जो मृत्यु को प्राप्त कर चुकी हैं उनको कहीं भी नहीं ले जाया गया, उनमें से कुछ गाये सड चुकी है ,जब हमारी C.I.B. बाराबंकी जिले जिला प्रभारी आलोक कुमार जी तहसील प्रभारी राम सनेही घाट अतुल कुमार द्विवेदी से बात टेकर से हुई तो वह कहता है कि मरे हुए जानवरों को हटाने के लिए जब कहते हैं तो न हीं इस बात को प्रधान सुनते हैं और न ही सिकरेटरी ।
हमारी C.I.B. टीम ने यह भी खुलासा किया है कि अभी जल्द ही इस गौशाला पर 12 लाख रुपए सरकार द्वारा आया था आखिर कर वह रूपया कहा गया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-