भाजपा जिला कार्यालय पर सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
संवाददाता राज सिंह कुशीनगर
कुशीनगर भाजपा जिला कार्यालय पर रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन कर अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शाही फैजान खान का स्वागत समारोह का आयोजन कर जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा की उपस्थिति में अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को सम्मानित किया गया रविवार को जिला भाजपा कार्यालय पर अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शाही फैजान खान के स्वागत हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम अल्पसंख्यक मोर्चा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई व भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा कमालुद्दीन खान क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्य व क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर इकबाल अहमद युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता के साथ अन्य उपस्थित पदाधिकारियों को माला पहनकर सम्मानित किया गया इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो किसी की जाति धर्म पूछने नहीं है जबकि अन्य पार्टियों में ऐसा नही है इस समय अगर देश प्रदेश में किसी की स्थिति खराब है तो सबसे ज्यादा अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का है भाजपा सबका साथ सबका विकास के तौर पर कार्य कर सभी जाति धर्म के लोंगो के विकास करने का कार्य किया है भाजपा जो भी विकास कार्य करती है वह 130 करोड़ भारतीयों के विकास के लिए करती है भाजपा सरकार ने संकल्प लिया है कि देश और प्रदेश का कोई भी परिवार घर के बिना नहीं रहेगा सब को आवास उपलब्ध कराया जाएगा इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को विश्वास दिलाता हूं कि कहीं भी कोई विकास कार्य या अन्य किसी मामले में मुस्लिमों के साथ अन्याय नहीं किया जायेगा इस दौरान अमरनाथ यादव रितेश नथानी,अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व0 अब्दुल्लाह सिद्दीकी के सुपुत्र आमिर सिद्दीकी, जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद नईम, इस्लाम अंसारी जिला महामंत्री, रउफ आलम अंसारी जिला कार्यसमिति सदस्य, मारूफ खान, तौफीक खान, निजामुद्दीन अभिजीत अक्षय नादिर खान, नदीम, अरबाज़, मेराज, अदनान, नूरसलाम, उपाध्यक्ष तालिब हुसैन देहात मंडल पडरौना, विक्रम मंडल कमियां, शमशेर मंडल अध्यक्ष टेकुआटार, रिपोर्टर वसीम परवेज मंडल अध्यक्ष रामकोला, अमन, शमशुल हक, सुखारी बिशनपुरा मंडल महामंत्री , अलीमुद्दीन बिशनपुरा मंडल अध्यक्ष,इकराम अली कट कुईया मंडल अध्यक्ष, अहमद अली तमकुही राज मंडल अध्यक्ष, सलीम अहमद मंडल अध्यक्ष कासिया, लियाकत अंसारी जिला मंत्री,वजीर आलम नगर मंडल महामंत्री, शुक्र उल्लाह अंसारी, रहमत अंसारी, आदि पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता गण मौजूद रहे


More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-