झारखंड विकास मोर्चा की ओर से लोकसभा कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक की गई। 15 जुलाई को सरैयाहाट के मैदान में लोकसभा स्तर के कार्यकर्ता सम्मेलन सह संकल्प सभा को लेकर चर्चा की गई। विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि यह संकल्प सभा गोड्डा लोकसभा में झारखंड विकास मोर्चा की जीत की नींव रखेगी। वर्तमान सरकार से जनता का मोहभंग हो चुका है। प्रचार-प्रसार के लिए भी व्यापक विचार विमर्श किया गया। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष अजय शर्मा, मनोज यादव, अरुण साह, अर्चना देवी, जयंती देवी , बिकाश मंडल, अर्जुन साह, शिव शंकर पांडेय सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-