April 19, 2026

झारखंड में पत्रकार आयोग का हो गठन-एआईएसएम ऐसोसिएशन

Spread the love

झारखंड – एआईएसएम जर्नलिस्ट वेलफेयर ऐसोसिएशन ने आज राजभवन पहुंच कर राज्यपाल को पत्रकारहित में आयोग का गठन,पत्रकार सुरक्षा कानून,एक्रिडेशन, आवास,स्वास्थ्य सहित विभिन्न मांगो से संबंधित मांग पत्र सौंपा है.साथ ही जमशेदपुर में पिछले कुछ महीने से बीमार चल रहे सहारा उर्दू के पत्रकार मोहम्मद ताहा उर्फ नदीम अहसन की आर्थिक सहायता की भी गुहार लगायी है.इस पर राज्यपाल द्वारा मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद त्वरित सहयोग करने का आश्वासन देते हुए तुरंत ही मामले को स्वास्थ्य विभाग को अनुशंसा कर दिया गया है.इसके साथ ही ऐसोसिएशन ने विभिन्न मांगो से संबंधित मांगपत्र सूचना एंव जनसंपर्क निदेशक रामलखन गुप्ता(भा.प्र.से.) को भी सौंपा जिसमें कम से कम प्रसार संख्या वाले पत्र-पत्रिकाओं, पोर्टल आदि को एड और हर जिले से पत्रकारों को एक्रिडेशन कमिटी में शामिल करने की मांग शामिल है.साथ नये दर और पुराने विपत्रों के जल्द भुगतान की मांग भी की गई है. निदेशक ने ऐसोसिएशन को सकारात्मक पहल के संकेत दिए हैं.इसी क्रम में ऐसोसिएशन ने राँची के एस.एस.पी अनीष गुप्ता को भी पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया है. बताते चलें कि पिछले दिनों राँची एक्सप्रेस के पत्रकार भवेश पाडेय को सिपाही निलेश कुमार द्वारा बदतमीजी और मारपीट करने पर एसोसिएशन की शिकायत पर जवान को एस.एस.पी द्वारा निलंबित किया गया था.ऐसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया, कार्यकारी अध्यक्ष अमिताभ प्रियदर्शी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद सईद, प्रदेश महासचिव श्रीनिवास सुमन,कोल्हान उपाध्यक्ष कालीचरण,भरत सिंह, भवेश पांडे,मनीष कुमार,रंगनाथ चौबे आदि शामिल थे.