September 21, 2026

मुख्यमंत्री ने जनपद आगरा की शिक्षिका सुश्री हिमानी बुंदेला को टी0वी0 शो केबीसी के सीजन 13 में करोड़पति का पुरस्कार जीतने पर बधाई दी- अजय मिश्रा

Spread the love

पत्र सूचना शाखा

(मुख्यमंत्री सूचना परिसर)

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0

 

मुख्यमंत्री ने जनपद आगरा की शिक्षिका सुश्री हिमानी बुंदेला को टी0वी0 शो केबीसी के सीजन 13 में करोड़पति का पुरस्कार जीतने पर बधाई दी

 

नेत्रहीन होने के बावजूद सुश्री हिमानी बुंदेला ने अपने

दृढ़संकल्प, परिश्रम और प्रतिभा से केबीसी-13 में पहली

करोड़पति बनकर प्रदेश का मान बढ़ाया: मुख्यमंत्री

 

लखनऊ: 29 अगस्त, 2021

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद आगरा की शिक्षिका सुश्री हिमानी बुंदेला को टी0वी0 शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के सीजन 13 में करोड़पति का पुरस्कार जीतने पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नेत्रहीन होने के बावजूद सुश्री हिमानी बुंदेला ने अपने दृढ़संकल्प, परिश्रम और प्रतिभा से केबीसी-13 में पहली करोड़पति बनकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को प्रेरित करेंगी।

——-