पत्र सूचना शाखा
(मुख्यमंत्री सूचना परिसर)
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0
मुख्यमंत्री ने जनपद आगरा की शिक्षिका सुश्री हिमानी बुंदेला को टी0वी0 शो केबीसी के सीजन 13 में करोड़पति का पुरस्कार जीतने पर बधाई दी
नेत्रहीन होने के बावजूद सुश्री हिमानी बुंदेला ने अपने
दृढ़संकल्प, परिश्रम और प्रतिभा से केबीसी-13 में पहली
करोड़पति बनकर प्रदेश का मान बढ़ाया: मुख्यमंत्री
लखनऊ: 29 अगस्त, 2021
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद आगरा की शिक्षिका सुश्री हिमानी बुंदेला को टी0वी0 शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के सीजन 13 में करोड़पति का पुरस्कार जीतने पर बधाई दी है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नेत्रहीन होने के बावजूद सुश्री हिमानी बुंदेला ने अपने दृढ़संकल्प, परिश्रम और प्रतिभा से केबीसी-13 में पहली करोड़पति बनकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को प्रेरित करेंगी।
——-

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-