सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उन्हें कैबिनेट से बाहर निकालने की चुनौती दी है। राजभर काफी वक्त से बीजेपी से नाराज चल रहे हैं और उन्होंने प्रदेश सरकार के साथ गठबंधन तोड़ने की धमकी दे रहे हैं। राजभर 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले ओबीसी के लिए उप-कोटा लागू करने की मांग कर रहे हैं।
लखीमपुर खीरी के पलिया में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में बीजेपी की सरकार को 22 महीने हो गए हैं। मैं योगी आदित्यानाथ को चुनौती देता हूं कि मुझे कैबिनेट से बाहर निकालकर दिखाएं। मैं गरीबों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखूंगा। मैं 72 साल का अकेला मंत्री हूं जो मुख्यमंत्री के खिलाफ लड़ रहा हैं।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ने यह भी घोषणा की थी कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी यूपी की सभी 80 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ सकती है। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी हमें गठबंधन से बाहर रखने का फैसला करती है, तो हम सभी 80 लोकसभा सीटों पर अकेले जाने के लिए तैयार रहेंगे।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-