July 12, 2026

2019 में फिर बनेगी मोदी सरकार,चौंकानेवाले होंगे नतीजे।

Spread the love

देश के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने कहा है कि अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी चुनाव जीतेगी और मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे बेहद चौंकाने वाले होंगे। उन्होंने रुपये की अस्थिरता को विकास के लिए खतरा बताया। मुंबई में बुधवार को हुई टाईकॉन समिट को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बातें कही।
झुनझुनवाला ने कहा कि डेमोग्राफिक इवोल्यूशन के मामले में भारत सबसे स्थिर स्थिति में है। उन्होंने कहा, ‘आजादी के बाद हर दशक में भारत ने अपने विकास के स्तर में बढ़ोतरी की है।’ दिग्गज निवेशक ने कहा कि विकास और समृद्धि तभी आती है, जब व्यवस्था में भारी उथल-पुथल मचती है, जैसा भारत और अमेरिका में हुआ है उन्होंने कहा, ‘भारत के विकास में लोकतंत्र, उद्यमशीलता और प्राकृतिक संसाधन का बड़ा योगदान है।