September 11, 2026

कासगंज मैं यू पी बोर्ड की परीक्षाओं मैं प्रशासन की बड़ी लापरवाही,परीक्षा केंद्रों पर नही मौजूद पुलिस बल,

Spread the love

प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता है नकल विहीन बोर्ड परीक्षा, डी एम आर पी सिंह ने सरकार की मंसा के अनुरूप की व्यवस्था, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट कर रहे निगरानी, वहीँ पुलिस व्यवस्था मिली फेल , यू पी मैं बोर्ड परीक्षाओं का आज से शुभारंभ हो गया,पहली पाली मैं हाईस्कूल की परीक्षा के संगीत विषय का प्रश्नपत्र चल रहा है,

अधिकारी अच्छे तरीके से परीक्षा सम्पन्न कराने को ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं वही जनपद की पुलिस इसे बहुत हल्के मैं ले रही है, रिपोर्टर ने इस बारे मैं जब परीक्षा केन्द्र के बाहर अधिकारी से इस वावत जानकारी ली तो उन्होंने कैमरे के सामने स्वीकार किया कि अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर पुलिस नही पहुंची है, इस बारे मैं उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दीं गई हैं, बहरहाल सरकार जहां इसे सकुशल कराने को हर संभव कदम उठा रही है तो कासगंज पुलिस का असहयोग समझ से परे है।