लखीमपुर में अज्ञात बदमाशों द्वारा चौकीदार पर फायर कर व सुरक्षागार्डो से मारपीट कर शोरूम में तोड़-फोड़ करते हुए लूट का प्रयास किया गया था। जिसके संबंध में कोतवाली सदर पर मु०अ०सं० 143/19 धारा 323/427/459 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक महोदया खीरी द्वारा क्षेत्राधिकारी धौरहरा के नेतृत्व में कोतवाली सदर व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम गठित की गयी थी। गठित टीम द्वारा घटना की गहनता से जांच पड़ताल कर साक्ष्य संकलन करते हुए आज दिनाॅक 05.02.19 को घटना का खुलासा किया गया तथा घटना के अभियुक्तों खुशदीप सिंह पुत्र सुखदेव व यादवेन्द्र सिंह उर्फ कोमल यादव पुत्र रामबहादुर को छाउछ चौराहा से घटना में प्रयुक्त 01 तंमचा 315 बोर , 02 कारतूस 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर व एक 01 कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-