भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। इसके बावजूद भी गोपीगंज आदर्श कोतवाली पुलिस सोने में मशगूल है। बीती रात गोपीगंज आदर्श कोतवाली क्षेत्र में एक और आपराधिक घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। बताया जाता है कि बीती रात लगभग 11ः30 बजे उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन विभाग की रोडवेज बस के परिचालक (कंडेक्टर) को असलहे से आतंकित कर रूपये का बैग लेकर बदमाश फरार हो गया। भागते समय रोडवेज बस के परिचालक ने जब शोर मचाया तो समीप के ग्रामीण जाग गये और बदमाश का पीछा किया। लेकिन हौसला बुलंद तमंचाधारी बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोपीगंज थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर बस स्टैंड गली के समीप एक रोडवेज बस के परिचालक को तमंचे से आतंकित कर रूपये से भरा बैग बदमाश छीनकर बस से उतर गया। कंडेक्टर ने शोर मचाया तो समीप के ग्रामीणों ने बदमाश को दौड़ाया, लेकिन तब तक वह तमंचा लहराते हुए फरार हो गया। रोडवेज बस कंडेक्टर से कितने रूपये की छिनैती हुई है तथा घटना का कारण क्या है, जब इस सम्बन्ध में मीडियाकर्मियों ने गोपीगंज पुलिस से जानकारी चाही तो, लेकिन पुलिस का जो जवाब मिला वह हैरान कर देने वाला है। गोपीगंज पुलिस ने कहा कि अभी सोने दो सुबह जानकारी दी जाएगी। जबकि गोपीगंज थाना क्षेत्र में आये दिन चोरी, छिनैती व छेड़खानी जैसी घटनाएं आम हो गई है। इसके बावजूद भी गोपीगंज कोतवाली पुलिस सोने में मशगूल है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-