July 6, 2026

गहमर पहुँचे सीएम योगी , बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात- एम.के. राजपूत

Spread the love

गहमर पहुँचे सीएम, बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात

 

गाज़ीपुर। बाढ़ के बढ़ते प्रकोप के उपरांत यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दौरे पर गहमर पहुचे। अपने पुणे निर्धारित दौरे के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह हेलीकॉप्टर से गहमर पहुंचें। गहमर इंटर कालेज में हैलीपैड पर उतरने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ के मद्देनजर राहत और बचाव कार्यों के हालातों का जायजा लिया।गहमर इंटर कालेज में सीएम ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात और बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित किया। मुख्यमंत्री योगी अफसरों और जनप्रतिनिधियों के साथ बाढ़ के मद्देनजर बैठक भी की। इस दौरान एमएलसी विशाल सिंह, विधायक गण सुनीता सिंह, अलका राय और संगीता बलवंत समेत जिला पंचायत अध्यक्षा सपना सिंह और भारी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।