इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राम जन्म भूमि न्यास से जुड़े चंपत राय के भाई संजय बंसल सहित दोनों वरिष्ठ पत्रकारों विनीत नारायण व रजनीश कपूर को निर्देश दिया है कि भविष्य में एक दूसरे के खिलाफ कोर्ट आदेश को लेकर फेसबुक पोस्ट न डालें। यदि पोस्ट डाली है तो तुरंत हटा लें।और भविष्य में पोस्ट डालने में सावधानी बरतेंगे।
सुनवाई के दौरान याची के अधिवक्ताओं रमेश उपाध्याय व शिवम् यादव ने कोर्ट से कहा कि आदेश के बाद बंसल ने याचियों के खिलाफ अनुचित पोस्ट डाली है।इसपर बंसल के अधिवक्ता ने कहा पोस्ट हटा ली गई है।इस पर कोर्ट ने दोनों पक्षों को एक-दूसरे के खिलाफ पोस्ट न डालने का निर्देश दिया है।
कोर्ट ने एस पी बिजनौर द्वारा बताए जाने पर कि पत्रकारों के खिलाफ नगीना थाने में धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में दर्ज एफ आई आर की विवेचना में अंतिम रिपोर्ट दाखिल की गई है। याचिका को अर्थहीन करार देते हुए खारिज कर दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति एस पी केसरवानी तथा न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की खंडपीठ ने विनीत नारायण व रजनीश कपूर की याचिका पर दिया है।

More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-