*कटरा कोतवाली पुलिस की इतनी सक्रियता के बाद भी चोरों ने की बड़ी चोरी*
मीरजापुर। कटरा थाना मंडी चौकी क्षेत्र के जंगी रोड स्थित चौराहे के पास यूनाइटेड मोबाइल की दुकान में हुई बड़ी चोरी ।चौकी कटरा थाना के मंडी चौकी क्षेत्र के जंगी रोड चौराहे के पास स्थित मोबाइल के दुकान से कई लाख के सामान की हुई चोरी। दुकानदार का कहना है चोरों का कोई सक्रिय गैंग में ने यह कार्य किया है दुकानदार का कहना है लगभग 40 लाख रुपए की सामान की चोरी हुई है दुकानदार ने बताया है कि कल ही शाम को दुकान में माल भरा गया था दुकान के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी चोर उठा ले गए। साथ ही साथ चोरों ने बगल घर में भी हाथ साफ किया। मौके पर पहुंची मंडी चौकी पुलिस कार्यवाही में जुटी।
संवाददाता
आनंद कुमार
मिर्जापुर

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-