June 11, 2026

थाना पाली, लूट की घटना का खुलासा, मुठभेड़ के बाद बदमाशों को दबोचा गया-अजय मिश्रा

Spread the love

*हरदोई, टॉप ब्रेकिंग….*

 

*थाना पाली। लूट की घटना का खुलासा। शातिर गैंग का भाण्डाफोड़, घमासान मुठभेड़ के बाद बदमाशों को दबोचा गया*

 

🌑*विगत 2-अगस्त की शाम को सर्राफ़ा व्यवसायी से हुई लूट का खुलासा। 2 लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे….घटना में प्रयुक्त कार, लूटा गया बैग, क़रीब 1,00,000/- क़ीमत के आभूषण बरामद.*

 

🌑गिरफ़्तार बदमाशों बृजेश पासी और बसंत यादव के क़ब्ज़े से लूटा गया लाल रंग का पिट्ठू बैग, ₹ एक लाख के आभूषण, घटना में प्रयुक्त सफ़ेद रंग की टाटा ज़ेस्ट कार एवं असलाह-कारतूस बरामद किए गए हैं

 

🌑 लूट की इस घटना में शामिल लुटेरा गैंग के सभी बदमाश थाना सेहरामऊ, व थाना जलालाबाद क्षेत्र जनपद शाहजहाँपुर के रहने वाले हैं

 

🌑3 बदमाश हार्ड कोर लुटेरे हैं। रेकी करने के पश्चात घटना करते हैं तथा घटना के दौरान 2-3 नए लोगों को शामिल कर अपनी नई टीम बनाते रहते हैं

 

🌑इस शातिर गैंग के 3 बदमाश फ़रार हैं, जिनके आपराधिक इतिहास तलाशे जा रहे हैं, तथा जिन पर ईनाम घोषित किया जा रहा है।

 

🌑इस पूरे गैंग के बारे में पूरी जानकारी कर डोज़ियर तैयार करने तथा इनके अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी करने को एसएसपी अजय कुमार ने एक विशेष टीम लगाई हुई है।