🚔 *अलीगढ़ पुलिस* 🚔
‼️ *अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा महोदय द्वारा जनपद अलीगढ़ का किया गया वार्षिक निरीक्षण* ‼️
➡️ आज दिनांक- 10.08.2021 को *श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा श्री राजीव कृष्ण महोदय* द्वारा पुलिस लाइन परेड, पुलिस लाइन परिसर, पत्र व्यवहार शाखा, आंकिक शाखा, पुलिस कैण्टीन, पुलिस अस्पताल, अस्तबल, सम्मेलन कक्ष, आदर्श बैरिक, फन प्वाइंट, पुलिस मैस, परिवहन शाखा का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान जो भी खामियाँ पाई गई उनको तत्काल दूर करने हेतु निर्देशित किया साथ ही पुलिस लाइन परिसर में साफ सफाई रखने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
➡️ *महोदय* द्वारा पुलिस लाइन में नवनिर्मित *हॉर्स राइडिंग स्कूल* का उद्घाटन किया गया ।
♦️ *_निरीक्षण के उपरान्त एडीजी जोन महोदय द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष के साथ मीटिंग की गयी जिसमें निम्न विन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी.._*
🔸 एसएसपी अलीगढ़ द्वारा अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विभिन्न अभियान जैसे- ऑपरेशन आवारा, ऑपरेशन प्रहार, ऑपरेशन निहत्था, ऑपरेशन ब्लैक कैट, ऑपरेशन खुशी, ऑपरेशन साइलेंस, वाहन मिलान, ऑपरेशन नार्को के कार्यों की सराहना की एवं आमजन की शिकायतों के निस्तारण व पुलिस कर्मियों के वेलफेयर की कार्यवाही से सम्बन्धित कार्यों की सराहना की गयी ।
🔸 वर्ष 2020 की कुछ पत्रावलियों में सामयिक/विधिवत निस्तारण न होने के चलते जांच के आदेश दिये एवं लापरवाह पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सख्ती का रुख अपनाते हुए कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ।
🔸 ऑपरेशन पहचान के अन्तर्गत अपराधियों की सही सूचना संकलित कर शतप्रतिशत अपराधियों का सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया ।
🔸 शराब माफियाओं के विरुद्ध जनपद पुलिस द्वारा अब तक *गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत जब्त की गयी सम्पत्ति* की कार्यवाही के उपरान्त अपराधियों की *संपत्ति की नीलामी प्रकिया* को शीघ्र अतिशीघ्र पूर्ण कराने हेतु निर्देश दिये ।
🔸 महोदय द्वारा साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को लेकर चलाये जा रहे साइबर जागरुकता अभियान के क्रम में वेबिनार के माध्यम से आमजन तक अधिक से अधिक जानकारी साझा करने एवं जागरुक करने तथा केन्द्र सरकार दवारा जारी *साइबर हेल्प लाइन नं0- 155260* के व्यापक प्रचार- प्रसार हेतु निर्देशित किया तथा हेल्पलाइन नं0- पर प्राप्त शिकायतों पर तुरन्त कार्यवाही कराते हुए आमजन की सहायता हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
🔸 महोदय द्वारा *इन्ट्रीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर* के निरीक्षण के दौरान सिस्टम से होने वाले कार्यो की समीक्षा क्रम में सर्विलॉस कैमरें ,ए0टी0सी0एस0 (एडैप्टिव ट्रैफिक कन्ट्रोल सिस्टम), पब्लिक अलाउन्समेन्ट सिस्टम, इमरजेन्सी कॉलिंग बॉक्स , वैरिवियल मैसेजिंग बोर्ड, इन्वायरमेन्ट सेन्सर ,स्पीड वायलेसन डिटेक्सन कैमरा, ग्रीन कॉरीडोर, ए0एन0पी0आर कैमरें एवं पी0आई0ए0 के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी । वाहन चोरी एवं लूट आदि की अपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु सीसीटीवी के माध्यम से तुरन्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ।
🔸 महोदय द्वारा *थाना मडराक व थाना कोतवाली नगर* का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना अभिलेख, रखरखाव, सीसीटीएनएस कक्ष, हवालात, मालखाना, गैंगचार्ट, बीट बुक, कंप्यूटरीकृत अभिलेखों के संबंध में डाटा की अद्यावधिक स्थिति, थाना परिसर/कार्यालय की साफ-सफाई को चैक किया गया तथा थानों को ई- एफआईआर की संख्या बढ़ाने, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी करने, अधिक से अधिक बीट सूचनाएं अंकित करने, OP पहचान सॉफ्टवेयर में अपराधियों का डाटा फीड करने व साइबर सम्बन्धी अपराधों में आमजन को जागरुक करने, *जनसुनवाई कर आगन्तुक/पीङितों की समस्याओं के निस्तारण, मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के समयवद्ध त्वरित निस्तारण* हेतु निर्देशित किया गया ।
🔸 महोदय द्वारा छेरत पुलिस लाइन का निरीक्षण कर रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के सम्बन्ध में उचित दिशा निर्देश दिये ।
▪️ महोदय द्वारा जनपद के पत्रकार बन्धुओं के साथ समन्वय गोष्ठी की गयी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कर समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
‼️ *निरीक्षण के दौरान श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ श्री दीपक कुमार, श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कलानिधि नैथानी, श्रीमान पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सतीश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शुभम पटेल, पुलिस अधीक्षक नगर श्री कुलदीप सिंह गुणावत, पुलिस अधीक्षक अपराध श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव व अन्य संबंधित पुलिस अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-