*UP SUNDAY LOCKDOWN: यूपी में लॉकडाउन पूरी तरह से खत्म, अब रविवार की पाबंदी भी हटाई गई..*
August 9, 2021 admin
UP Sunday Lockdown: यूपी में लॉकडाउन पूरी तरह से खत्म, अब रविवार की पाबंदी भी हटाई गई..
प्रदेश सरकार ने राज्य स्तर पर रविवार की साप्ताहिक बंदी समाप्त करते हुए बाजारों की साप्ताहिक बंदी की पुरानी व्यवस्था लागू कर दी है। कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य स्थानों पर सभी होटल व रेस्टोरेंट का संचालन भी शुरू किया जाएगा। इस दौरान कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोक भवन में उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान ये निर्देश दिए।
बताया जा रहा है कि आर्थिक गतिविधियों को पूरी तरह पटरी पर लाकर अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए ये कदम उठाए गए हैं। सरकार को अंदेशा है कि पितृपक्ष और मलमास की वजह से सितंबर-अक्तूबर में बाजार में डिमांड और भी कमजोर पड़ सकती है। इससे पटरी पर आती आर्थिक गतिविधियों को एक बार फिर झटका लग सकता है। सरकार ने आर्थिक गतिविधियों को किसी भी स्थिति में पीछे न जाने देने और आगे बढ़ाने की रणनीति पर बढ़ने का संदेश दे दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को तेजी से बढ़ाया जाए। ‘दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी’ के प्रति लोगों को विशेष रूप से जागरूक करते हुए आर्थिक गतिविधियां संचालित कराई जाएं।
मुख्यमंत्री ने जीएसटी संग्रह में वृद्धि के लिए विशेष प्रयास करने के लिए कार्ययोजना बनाकर उस पर अमल का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी के तहत अधिक से अधिक व्यापारियों का पंजीकरण किया जाए। निवेशकों और उद्यमियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। इनकी समस्याओं का समयबद्ध ढंग से समाधान किया जाए। उद्यमों की सुगमतापूर्वक स्थापना से प्रदेश लाभान्वित होगा और युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री खुद उद्योग बंधु की बैठक कर उद्यमियों से संवाद करेंगे।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-