*सदन में सांसद त्रिपाठी ने तरया सुजान रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव हेतु उठाई आवाज*
संवाददाता
राज सिंह (कुशीनगर)
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा क्षेत्र क्षेत्र देवरिया के सांसद डॉ० रमापति राम त्रिपाठी ने संसदीय क्षेत्र अंतर्गत जनपद कुशीनगर के तरया सुजान रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव हेतु आवाज उठाई।यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने दी।
उन्होंने बताया कि सांसद श्री त्रिपाठी नियम 377 के अधीन तरया सुजान रेलवे स्टेशन पर छपरा वाया गोमतीनगर ट्रेन संख्या 05113/ 05114 छपरा जनसाधारण स्पेशल, तथा गोरखपुर वाया पाटलिपुर ट्रेन संख्या 55008/07 के ठहराव हेतु आवाज उठाया।
इस दौरान उन्होंने संसदीय क्षेत्र देवरिया अंतर्गत कुशीनगर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए सदन में जनहित की आवाज बनकर जायज मांग को रखा। सदन में उन्होंने रेल मंत्रालय को ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि तरया सुजान रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश का अंतिम स्टेशन एवम बिहार राज्य की सीमा होने के कारण यहां से लगभग पचास ग्राम सभा के लोग ट्रेन मार्ग से ही सीधा जुड़े हैं। जिसकी आबादी लगभग पचास हजार से दो लाख के बीच है। यहां दियारा क्षेत्र के अहिरौली दान, बागखास, वीरवट, बाघाचौर, सिसवा नाहर, मठिया श्री राम, जनसड़िया, रामपुर बंगरा, आदि गांव के लोग इलाज एवं जीविकोपार्जन के संदर्भ में रोजगार के लिए तरया सुजान रेलवे स्टेशन से ही ट्रेन पकड़ते हैं। ट्रेन के अलावा लोगों के पास यातायात का दूसरा कोई साधन उपलब्ध नहीं है। जिस वजह से यहां की स्थानीय जनता को अत्यधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। डॉ० त्रिपाठी ने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए तरया सुजान रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव होना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने सदन में रेल मंत्री से मांग किया कि तरया सुजान रेलवे स्टेशन पर छपरा वाया गोमतीनगर ट्रेन संख्या 05113/05114 तथा गोरखपुर वाया पाटलिपुर ट्रेन संख्या 55008/07 को ठहराव किया जाए। जिससे स्थानीय जनता को यातायात का लाभ मिल सके।
सांसद देवरिया डॉ रमापति राम त्रिपाठी के इस जनकल्याणकारी पहल पर जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र, सिसवा नाहर मण्डल अध्यक्ष संजय राय,तरयासुजान मण्डल अध्यक्ष आनन्द मिश्र ने उनका आभार व्यक्त किया है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-