*ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा बेल्ट परीक्षा का हुआ आयोजन*
संवाददाता
राज सिंह कुशीनगर
(कुशीनगर) स्थानीय नगर कसया नेशनल हाईबे स्थित सेंटजेवियर्स कालेज मे ताइक्वांडो ऐसोशिएसन द्वारा बेल्ट परीक्षा का आयोजन स्पोर्ट ऐकेडमी ऑफ़ उत्तर प्रदेश के सचिव संतोष कुमार यादव के देख रेख मे संपन्न किया गया l
ताइकांडो कोच दीपक कुमार मद्धेशिया ने बेल्ट परीक्षा मे हाईस्कूल मे पढ़ने वाले बालक /बालिकाओं का 20 -20कि संख्या मे ग्रूप बनाया गया l प्रतिभागी छात्र छात्राओं को विषम परिस्थितियों मे घिरने पर आत्म रक्षा, दुसरो क़ी सुरक्षा साहस का परिचय देते हुए किस प्रकार कर सकते है इसका विशेषज्ञयों द्वारा ट्रेनिंग देकर दोनों ग्रूप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का बारी बारी से परीक्षा लिया गया l जिसमे बालिका प्रतिभागी खिलाड़ियों मे अनुश्री सिंह ब्लु स्ट्राइप, मंजरी राजपूत एलो बेल्ट, विनायिका देव एलो स्ट्राइप, मानसवीं ज़यसवाल एलो बेल्ट, संस्कृति निगम स्ट्राइप आदि मे तो बालक प्रतिभागी खिलाड़ीयों मेअजीत चौहान ब्लैक स्ट्राइप धीरज यादव ब्लैक स्ट्राइप दिव्यांशु गौड़ ब्लू बेल्ट कौस्तुभ पांडे ग्रीन बेल्ट अर्क राजपूत एलो बेल्ट आदित्य जयसवाल येलो बेल्ट शुभम यादव ग्रीन स्ट्राइप राज्यवर्धन सिंह एलो बेल्ट अरुण व्हाइट बेल्ट , सौंर्य देव एलो स्ट्राइप , इत्यादि के रूप मे प्रतिभागी बने स्पोर्ट सचिव संतोष कुमार यादव ने बच्चों को सम्बोधित कर कहा कि आज के समाजिक परिवेश मे हमें अपने लिये स्वय आत्मनिर्भरता लानी होंगी, दुसरो के भरोसे हमारी सुरक्षा नहीं हो सकती l हमें अपनी आत्म सुरक्षा के लिये स्वय फाइट फाइटर बनना होगा और इसके लिये हमें मानसिक व शारीरिक रूप से चुस्त दुरुस्त रहते कर विशेष तकनीक सीख न पड़ेगा l विद्यालय की प्रबंधक मेघा गुप्ता ने ऐसोशिएसन के प्रति आभार जताते हुए सबको शुभकामनायें दी l इस अवसर पर एसोसिएशन अध्यक्ष रामविलास चौधरी सचिव डॉ कृष्ण मुकुंद गुप्ता, अभिभावक संजय पांडेय, रमेश सिंह,संतोष कुमार गुप्त , अंकुर सिंह, आदि के साथ कुशीनगर के सीनियर खिलाड़ी संजना सिंह बिंदु गुप्ता संजना श्रीवास्तव मनीषा कुशवाहा श्वेता वर्मा अंकित गुप्त आदि मौजूद रहेl


More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-