IPS पर गाजियाबाद महिला के गंभीर आरोप, जाँच की मांग (शिकायत सहित)
अमिताभ ठाकुर तथा डॉ नूतन ठाकुर ने भजनी राम मीना, आईपीएस, मौजूदा तैनाती आईजी पीएसी, प्रयागराज पर गाजियाबाद के एक व्यक्ति द्वारा लगाये गए कतिपय गंभीर शिकायत की जाँच की मांग की है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजी शिकायत में उन्होंने कहा कि गाजियाबाद निवासी रिटायर्ड गवर्नमेंट सर्वेंट अशोक कुमार 28 जुलाई 2021 से लगातार अपने ट्विटर अकाउंट https://twitter.com/ashokku31715848 से भजनी राम मीना के संबंध में कतिपय गंभीर शिकायत कर रहे हैं. इन शिकायतों में मुख्य रूप से अशोक कुमार की पुत्री को परेशान करने, देर रात में फोन करने तथा शिकायत करने पर जानमाल की धमकी देना शामिल है.
अमिताभ तथा नूतन ने शिकायत में अशोक कुमार के कई ट्वीट प्रस्तुत किये जिनमे वे लगातार भजनी राम मीना द्वारा उनकी पुत्री को परेशान करने, धमकी देने आदि की बात कहते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि लगातार ट्वीट के बाद भी अभी तक उनकी बात किसी भी स्तर पर नहीं सुनी गयी है. अतः उन्होंने इन शिकायतों का अविलंब संज्ञान लेते हुए इनकी उच्चस्तरीय एवं पारदर्शी जाँच कराते हुए समुचित कार्यवाही किये जाने की मांग की है.

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-